माफ़ी नामा पत्र कैसे लिखे | Company Mafinama Letter in Hindi

गलतियाँ तो सबसे होती हैं चाहे सरकारी विभाग में काम करने वाले कर्मचारी हो, या किसी ऑफिस में काम करने वाला कर्मचारी। कभी देर से आना, कभी कोई काम अधूरा छूट जाना, कभी कोई ऐसी बात हो जाती है जिसके लिए माफ़ी माँगना ज़रूरी हो जाता है।अब आम ज़िंदगी में तो हम सामने वाले से बोलकर माफ़ी माँग लेते हैं और बात खत्म हो जाती है।

लेकिन जब गलती किसी सरकारी दफ्तर या किसी कंपनी में हो जाए तो सिर्फ मुँह से “Sorry” कह देना काफी नहीं होता। वहाँ के अपने नियम होते हैं, अपनी प्रक्रिया होती है। ऐसे में अपने अधिकारी या मैनेजर को सिर्फ बोलकर माफ़ी माँगना कई बार उचित नहीं माना जाता और न ही इसका कोई रिकॉर्ड रहता है।

यहीं पर काम आता है माफ़ीनामा पत्र जो आपकी बात को लिखित में सही तरीके से और सम्मानजनक ढंग से सामने वाले तक पहुँचाता है। एक अच्छा माफ़ीनामा पत्र न सिर्फ आपकी गलतीयों को स्वीकार करता है बल्कि सामने वाले पर एक सकारात्मक प्रभाव भी छोड़ता है।

मेरा सुझाव यह है की, जब गलती होती है तो माफी मांग लेना चाहिए अपनी गलती को स्वीकार कर लेना चाहिए माफी मागने से कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, ऐसा न करने पर आपके ही मन में एक छोटी मिसटेक दब के रह जाती है जिसका आभास आपको हमेशा होते रहता है उससे अच्छा है की आपको समय से माफी मांग लेना चाहिए |

तो अगर आप भी जानना चाहते हैं कि माफ़ीनामा पत्र सही तरीके से कैसे लिखा जाता है, उसका सही format क्या होता है और लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए तो इस पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़ें :

कंपनी में माफीनामा कैसे लिखें? ( Mafi Nama Letter Format in Hindi)

जिस प्रकार जॉब जॉइनिंग लेटर होता है, सैलरी बढ़ाने के लिए पत्र हो या फिर रिज़ाइन लेटर हो हर जगह हर पत्र का अपना एक तय फॉर्मेट होता है | ठीक इसी तरह कंपनी में माफ़ीनामा पत्र लिखते समय भी एक सही फॉर्मेट का पालन करना ज़रूरी है तभी आपकी बात सामने वाले तक सही तरीके से पहुँचती है और आपका पत्र प्रभावशाली बनता है। कंपनी के लिए माफ़ीनामा पत्र का सही फॉर्मेट कुछ इस प्रकार है :

सेवा में,
प्रबंधक / HR Manager
_________ [यहाँ कंपनी का नाम लिखें]
_________ [यहाँ शहर का नाम लिखें]

विषय : अपनी गलती के लिए क्षमा याचना हेतु आवेदन पत्र।

आदरणीय महोदय / महोदया,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम ______ [आपका नाम लिखें] है और मैं आपकी कंपनी में [ किस पद पे है पद का नाम लिखें] के पद पर कार्यरत हूँ। मेरी Employee ID : ________ [ ID नंबर लिखें] है।

मुझे पूर्ण रूप से ज्ञात है कि दिनांक ______ [ तारीख ] को मेरे द्वारा ______________________ [ गलती का संक्षिप्त विवरण दीजिये — जैसे : बिना सूचना के अनुपस्थित रहना / कार्य समय पर पूरा न करना / कंपनी के नियमों का उल्लंघन करना ] हुआ, जो कि पूरी तरह से मेरी गलती थी और कंपनी के नियमों के विरुद्ध था। मैं अपनी इस गलती के लिए हृदय से खेद व्यक्त करती हूँ। यह गलती जानबूझकर नहीं हुई और भविष्य में मेरी तरफ से ऐसी कोई भी लापरवाही नहीं होगी, इसका मैं आपको पूरा विश्वास दिलाती हूँ।

आपसे विनम्र निवेदन है कि इस बार मुझे क्षमा प्रदान करें और मुझे अपना कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का एक अवसर दें। आपकी अति कृपा होगी।

धन्यवाद।

_________ [आपका नाम]
_________ [पद का नाम]
[Employee ID]_________
[मोबाइल नंबर]___________
[दिनांक] ___ /_____ / ______
हस्ताक्षर :

जानकारी फॉर्मेटवहाँ क्या लिखेंजैसे
[कंपनी का नाम]जिस कंपनी में काम करते हैं उसका पूरा नाम लिखना है Reliance Industries Ltd.
[शहर का नाम]कंपनी जिस शहर में है उस शहर का नाम लिखेंनई दिल्ली
[आपका नाम]आपका पूरा नाम लिखे जैसा ID में है वही Rahul Kumar
[पद का नाम]आप कंपनी में किस पोस्ट पर हैं वो लिखें Digital marketer / Accountant / Supervisor
[Employee ID]आपकी कंपनी की ID में Employee id लिखा होता है EMP-2045
[तारीख]जिस दिन गलती हुई उस दिन की तारीख लिखें15 मार्च 2026
[गलती का संक्षिप्त जानकारी]एक लाइन में बताएं क्या हुआ था यानि क्या गलती हुईकंपनी के नियमों का उल्लंघन
[मोबाइल नंबर]आपका personal मोबाइल नंबर9XXXXXXXX

माफी नामा पत्र कंपनी को कैसे लिखे ?

क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि कंपनी में काम करते समय आपसे कोई छोटी या बड़ी गलती हो गई हो, और अब आप चाहते हैं कि बात यहीं पर संभल जाए और परिस्थिति आगे जाकर और ज्यादा खराब न हो। ऐसे हालात में घबराने या चुप रहने की बजाय, अपनी गलती को स्वीकार करना और सही तरीके से माफी मांगना सबसे समझदारी भरा कदम होता है।

company mafi nama letter in hindi

अगर आप अपनी गलती के लिए प्रोफेशनल और ऑफिशियल तरीके से माफी मांगना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कंपनी के HR या अपने मैनेजर को एक माफ़ी नामा पत्र लिख सकते हैं। यह तरीका न सिर्फ आपकी जिम्मेदारी और ईमानदारी दिखाता है, बल्कि सामने वाले पर भी अच्छा प्रभाव डालता है और मामला सुलझने की संभावना बढ़ जाती है।

माफ़ी नामा पत्र लिखना एक सही और सुरक्षित ऑफिशियल तरीका माना जाता है, जिससे यह साफ हो जाता है कि आप अपनी गलती को समझते हैं और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए गंभीर हैं। तो चलिए अब जानते हैं कि ऐसा माफ़ी नामा पत्र सही ढंग से कैसे लिखा जाता है।

सेवा में,
HR / मैनेजर महोदय जी,
XYZ Digital Company

विषय : गलती के लिए माफ़ी नामा।

महोदय/महोदया जी,

सविनय निवेदन है कि काम के दौरान मुझसे अनजाने में समय पर रिपोर्ट जमा न कर पाने की गलती हो गई। मुझे अपनी इस गलती का पूरा एहसास है और इसके लिए मैं आपसे दिल से माफ़ी चाहता हूँ। यह गलती जानबूझकर नहीं हुई थी।

मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि आगे से अपना काम पूरी जिम्मेदारी और समय की पाबंदी के साथ करूँगा और ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

अतः आपसे अनुरोध है कि मेरी इस भूल को माफ़ करने की कृपा कीजिएगा।

धन्यवाद।

आपका आभारी,
रोहन राज सिंह
Digital Marketer
दिनांक : 26/03/2026

सरकारी विभाग में माफ़ी नामा पत्र कैसे लिखें?

सरकारी विभाग में सभी कार्य नियमों के अनुसार, समय और अनुशासन के साथ किए जाते हैं। इसके बावजूद, कभी-कभी कार्य के दौरान अनजाने में ऐसी गलती हो जाती है, जिससे भारी नुकसान होने की संभावना बन जाती है। ऐसी स्थिति में अपनी गलती को समय रहते स्वीकार करना बहुत आवश्यक होता है। ऐसे में उचित फॉर्मेट की जानकारी होना बहुत जरुरी हो जाता है जो इस प्रकार है-

सेवा में,
___________ [सरकारी पद का नाम लिखें]
___________ [सरकारी विभाग का नाम लिखें]
___________ [शहर का नाम]

विषय : अपनी गलती के लिए माफी नामा पत्र।

आदरणीय महोदय / महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं _________ [आपका नाम], मेरा कर्मचारी क्रमांक _________ [Employee/Service ID], आपके विभाग में ___________ [पद का नाम] के पद पर कार्यरत हूँ।

मुझे पूर्ण रूप से ज्ञात है कि दिनांक _________ [तारीख] को मेरे द्वारा ___________ [गलती का संक्षिप्त जानकारी दीजिए] हुआ, जो कि विभागीय नियमों एवं आचार संहिता के सर्वथा विरुद्ध था। मैं स्वीकार करता / करती हूँ कि यह पूरी तरह से मेरी गलती थी। मैं अपनी इस भूल के लिए हृदय से खेद व्यक्त करता / करती हूँ और आपको पूर्ण विश्वाश देता / देती हूँ कि भविष्य में मेरी तरफ से ऐसी कोई लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता नहीं होगी। मैं सदैव विभाग के नियमों एवं निर्देशों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करता रहूँगा / करती रहूँगी।

आपसे विनम्र निवेदन है कि इस बार मेरी भूल को क्षमा करते हुए मुझे अपनी सेवा जारी रखने का अवसर प्रदान करें। आपकी अति कृपा होगी।

धन्यवाद,

[आपका नाम]_________
[पद का नाम]__________
[कर्मचारी क्रमांक / Service ID]
[मोबाइल नंबर]_________
[दिनांक] ___ / ____ / _______
हस्ताक्षर :

फॉर्मैटवहाँ क्या लिखेंजैसे
[पद का नाम]जिस अधिकारी को पत्र दे रहे हैं उनका पदजिलाधिकारी / विभागाध्यक्ष / तहसीलदार
[विभाग का नाम]आप जिस सरकारी विभाग में काम करते हैं उसका नाम जिला शिक्षा विभाग / PWD / नगर पालिका
[शहर का नाम]विभाग का कार्यालय जिस शहर में हैदिल्ली / छत्तीसगढ़ / उत्तराखंड
[आपका नाम]आपका पूरा नाम जैसा सरकारी रिकॉर्ड में हैRamesh Kumar
[पद का नाम]आप खुद किस पद पर कार्यरत हैंJunior Clerk / Patwari / Sahayak
[Employee/Service ID]आपका सरकारी कर्मचारी क्रमांक क्या है GVT-2025-1045
[तारीख]जिस दिन गलती हुई उस दिन की तारीख21 मार्च 2026
[गलती का विवरण]एक लाइन में बताएं क्या हुआ थानीचे देखें ↓
[मोबाइल नंबर]आपका personal मोबाइल नंबर9XXXXXXXX
करता / करतीपुरुष हैं तो “करता”, महिला हैं तो “करती”
रहूँगा / रहूँगीपुरुष हैं तो “रहूँगा”, महिला हैं तो “रहूँगी”

माफ़ी नामा पत्र लिखते समय किन-किन बातों का आपको ध्यान रखना है ?

  • सबसे पहले अपनी बात को साफ और साधारण भाषा में लिखें :भारी या कठिन शब्दों का इस्तेमाल न करें।
  • सीधे मामला पर आएं :जो गलती हुई है, उसे साफ-साफ लिखें।
  • अपनी गलती मानें यह न लिखें कि गलती किसी और की थी।
  • बहाना न बनाएं जितना जरूरी हो उतना ही कारण बताएं।
  • सम्मान भाव से माफी मांगें भाषा ऐसी हो कि सामने वाले को बुरा न लगे।
  • ज़्यादा लंबा न लिखें 5–6 लाइनों में बात पूरी हो जाए तो बेहतर है।
  • आगे ध्यान रखने की बात लिखें यह जरूर लिखें कि आगे से गलती नहीं होगी।
  • सम्मान के साथ पत्र शुरू करें जैसे “आदरणीय सर/मैडम”।
  • आखिर में धन्यवाद या माफी दोहराएं जैसे :“कृपया मुझे माफ़ कर दें”।
  • नाम और तारीख जरूर लिखें ताकि पता रहे पत्र किसने और कब लिखा है।

कंपनी में माफ़ी नामा पत्र सवाल और जवाब (FAQs)

क्या सरकारी विभाग में माफ़ीनामा देना ज़रूरी होता है?

हाँ, गलती या नोटिस मिलने पर सरकारी विभाग में माफ़ीनामा देना ज़रूरी हो जाता है|

माफ़ीनामा किसे देना होता है?

माफ़ी नामा पत्र अपने सीनियर अधिकारी को लिखा जाता है|

क्या बहाना लिखना सही है?

नहीं, साफ़-साफ़ गलती मानें और सही जानकारी और उचित बातों को साफ-साफ लिखें|

क्या माफ़ीनामा रिकॉर्ड में जाता है?

हाँ, फाइल में इसकी पूरी जानकारी रिकॉर्ड की जाती हैं भविष्य की पूर्फ़ के लिए

माफीनामा पत्र में किसी और को भी दोषी ठहराया जा सकता है ?
नहीं ,माफी नामा पत्र में अन्य किसी को दोष ना दें या किसी और के वजह से आपसे गलती हुई थी ऐसा भी ना लिखें|

Leave a Comment