मानसिक उत्पीड़न शिकायत पत्र कैसे लिखें | Mental Harassment Complaint Letter

नमस्ते दोस्तों क्या आप भी एक बड़ी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं? क्या आपको पता हैं की मानसिक उत्पीड़न क्या होता है, और इस समस्या से अपने आप को सुरक्षित कैसे रखें और जो लोग इस तनाव से पीड़ित हैं उनकी कैसे मदद करें इस पर बात करने से पहले आपसे कुछ सवालों पर ध्यान देना बहुत जरुरी है जो की इस प्रकार से है-

क्या कभी आपको लगा है कि कोई बार-बार आपकी बात बीच में काट देता है? क्या आपको कोई किसी के समान छोटा महसूस कराता है या आपकी भावनाओं की कदर नहीं होती ?

क्या कभी किसी रिश्ते, दोस्ती या काम की जगह पर आपको बिना वजह अपने-आप को गलत महसूस होना शुरू हो जाता हैं? या फिर किसी के व्यवहार ने धीरे-धीरे आपका आत्मविश्वास, शांति में कमी हो गई हो और बार-बार आप किसी के वजह से आप तनाव से पीड़ित हैं| और भी अन्य कारण हो सकते हैं जिससे आप अधिक मानसिक तनाव में हैं और अंदर ही अंदर उस तनाव का सामना कर रहें हैं |


अगर ऐसा है, तो आप मानसिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हों, चाहे आप इसे समझ पाए हों या नहीं। यह समस्या हमेशा दिखाई नहीं देती, पर अंदर से बहुत बुरा असर करती है। कई लोग इसे साधारण बात समझकर चुप रहते हैं, लेकिन यह मन पर बहुत गहरा असर डालती है। मानसिक उत्पीड़न सिर्फ बुरा बोलना नहीं, बल्कि वह दबाव है जो इंसान की सोच, भावनाएँ और ज़िंदगी सब धीरे-धीरे ख़राब हो जाती हैं लेकिन जैसा की आप सब जानते हैं की हर एक समस्या का समाधान होता ही है तो इसके लिए आपको इस पोस्ट के अंत तक बने रहना है |

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की मानसिक उत्पीड़न शिकायत पत्र कैसे लिखें? पत्र लिखते समय किन-किन बातों का विशेष रूप से ध्यान देना जरुरी है और कुछ जरुरी जानकारी हम जानेंगे |

Table of Contents

मानसिक उत्पीड़न शिकायत पत्र विषयजानकारी
1. कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़नऑफिस या कंपनी में बॉस/सहकर्मी द्वारा अपमान, दबाव या गलत व्यवहार। इससे काम पर असर पड़ता है, इसलिए शिकायत जरूरी होती है।
2. पड़ोसी द्वारा मानसिक उत्पीड़नपड़ोसी द्वारा बार-बार झगड़ा, शोर या जानबूझकर परेशान करना। घर का माहौल खराब होता है, इसलिए कार्रवाई जरूरी होती है।
3. स्कूल / कॉलेज में मानसिक उत्पीड़नटीचर या स्टूडेंट द्वारा रैगिंग, अपमान या दबाव। इससे पढ़ाई और मानसिक स्थिति प्रभावित होती है।
4. पति द्वारा मानसिक उत्पीड़नपति द्वारा गाली, धमकी या emotional pressure देना। इससे मानसिक शांति खत्म होती है और शिकायत जरूरी बनती है।
5. पत्नी द्वारा मानसिक उत्पीड़नपत्नी द्वारा झूठे आरोप या लगातार विवाद से मानसिक तनाव। इससे जीवन प्रभावित होता है।
6. ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़नससुराल वालों द्वारा ताना, दहेज या दबाव यह गंभीर मामला होता है और कानूनी कार्रवाई जरूरी हो सकती है।
7. ऑनलाइन / सोशल मीडिया उत्पीड़नइंटरनेट पर ट्रोलिंग, धमकी या fake account से परेशान करना यह तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए awareness जरूरी है।
8. मकान मालिक / किरायेदार द्वारा उत्पीड़नघर खाली करने का दबाव या गलत व्यवहार रहने की समस्या पैदा होती है।
9. सरकारी कर्मचारी द्वारा उत्पीड़नसरकारी ऑफिस में गलत व्यवहार या काम में देरी। इससे आम व्यक्ति को परेशानी होती है।
10. दोस्त या रिश्तेदार द्वारा उत्पीड़नबार-बार अपमान या emotional pressure personal life पर असर पड़ता है।
11. नौकरी में सीनियर द्वारा दबावpromotion या काम के नाम पर दबाव डालना, career और mental health पर असर पड़ता है।
12. रिलेशनशिप / ब्रेकअप में उत्पीड़नब्रेकअप के बाद बार-बार कॉल, धमकी या harassment इससे डर और तनाव बढ़ता है।
13. कोचिंग / ट्रेनिंग संस्थान में उत्पीड़नटीचर या स्टाफ का गलत व्यवहार जो students की confidence पर असर पड़ता है।

मानसिक उत्पीड़न शिकायत पत्र लिखते समय ध्यान रखें

  • घटना स्पष्ट लिखें: तारीख, समय, स्थान, क्या हुआ सरल शब्दों में लिखें।
  • व्यक्ति का नाम और पद लिखें : किसने परेशान किया, अनुमान नहीं, नाम लिखें।
  • गवाही जोड़ें:चैट, कॉल रिकॉर्ड, डेटा, गवाह जितना हो सके सब साथ लगाएँ।
  • औपचारिक और लंबवत भाषा रखें: गुस्सा, गाली, धमकी वाली लाइनें न लिखें।
  • अपनी जानकारी पूरी दें : नाम, पता, मोबाइल, पद/कक्षा, आईडी आदि।
  • समस्या के असर का ज़िक्र करें जैसे: मानसिक तनाव, नींद न आना, काम प्रभावित होना।
  • झूठी या बढ़ा-चढ़ाकर आरोप न लगाएँ |
  • सच लिखें, अनुमान या बिना सबूत का दावा न करें।
  • किस अधिकारी को लिख रहे हैं यह सही हो |
    • कंपनी → HR विभाग → वरिष्ठ अधिकारी पुलिस → थाना प्रभारी साइबर मुद्दा → साइबर सेल
  • पत्र सही तरीके से जमा करें रिसीविंग/रसीद लें या ईमेल का सबूत सेव कर लें।
  • लंबी कहानी की ज़रूरत नहीं, कम लिखे और सही और उचित शब्दों का उपयोग करें|
  • पहले दी गई शिकायत यदि आपने पहले भी पत्र लिखा है और अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ तो उसकी भी रशीद लगाए |

1. कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न की शिकायत पत्र

नौकरी करना ज़रूरी है, घर चलाना है, ज़िम्मेदारियाँ निभानी हैं। लेकिन जब ऑफिस में ही हर रोज़ कोई आपको नीचा दिखाए, बेइज़्ज़त करे, बार-बार डाँटे या मानसिक रूप से परेशान करे तो काम पर जाना भी एक बोझ लगने लगता है। धीरे-धीरे इसका असर आपके आत्मविश्वास और काम दोनों पर पड़ता है और आप अंदर से कमजोर महसूस करने लगते हैं। कई लोग डर या नौकरी जाने के डर से चुप रहते हैं, लेकिन इससे समस्या खत्म नहीं होती बल्कि और बढ़ जाती है। चाहे बॉस हो या सहकर्मी, ऐसा व्यवहार बिल्कुल गलत है और इसे सहना आपकी मजबूरी नहीं है। ऐसे में सही कदम यही है कि आप अपनी बात लिखित में रखें और शिकायत करें। नीचे दिया गया format इसी में आपकी मदद करेगा।

office complaint letter in hindi
office complaint letter in hindi

सेवा में,
मानव संसाधन प्रबंधक (HR Manager)
ABCD Textile Pvt. Ltd.
कानपुर, उत्तर प्रदेश

विषय : कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न के विरुद्ध शिकायत पत्र।

आदरणीय महोदय / महोदया,

सविनय निवेदन है कि मेरा नाम Priya Verma है और मैं आपकी कंपनी में Accounts Department में Senior Accountant के पद पर पिछले 3 वर्षों से कार्यरत हूँ। मेरी Employee ID SNT-2089 है।

मुझे खेद के साथ बताना पड़ रहा है कि पिछले 2 महीनों से मेरे विभाग के Team Leader श्री Rakesh Gupta द्वारा मुझे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। वे बात-बात पर सबके सामने अपमानित करते हैं, बिना वजह काम पर गलत टिप्पणी करते हैं और धमकी देते हैं कि नौकरी से निकलवा देंगे। इस व्यवहार से मेरा काम प्रभावित हो रहा है और मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हूँ।

आपसे विनम्र निवेदन है कि इस मामले की जाँच जाए और उचित कार्रवाई भी की जाए ताकि मैं बिना किसी डर के अपना काम कर सकूँ।

धन्यवाद।

Priya Verma
Senior Accountant
Employee ID : SNT-2089
मोबाइल : 9812XXXXXX
दिनांक : 28 मार्च 2026
हस्ताक्षर : Priya Verma

2. पड़ोसी द्वारा मानसिक उत्पीड़न की शिकायत कैसे करें

घर वो जगह होती है जहाँ इंसान सुकून चाहता है, लेकिन जब पड़ोसी ही रोज़ परेशानी का कारण बन जाए तो वही घर भारी लगने लगता है। कभी बिना वजह झगड़ा करना, कभी गाली देना या बार-बार शोर करके परेशान करना, ये सब मानसिक उत्पीड़न है। कई बार लोग सोचते हैं कि बात बढ़ाना ठीक नहीं, इसलिए चुप रहते हैं। लेकिन जब परेशानी लगातार बढ़ती जाए तो चुप रहना सही नहीं होता। ऐसी स्थिति में शिकायत करना आपका अधिकार है और इससे समाधान निकल सकता है। अगर आप भी तंग आ चुके हैं तो नीचे दिया गया format देखें।

padosi ke khilaf shikayat patra
padosi ke khilaf shikayat patra

सेवा में,
थाना प्रभारी
कोतवाली थाना, इंदौर, मध्य प्रदेश

विषय : पड़ोसी द्वारा मानसिक उत्पीड़न के विरुद्ध शिकायत।

आदरणीय महोदय,

सविनय निवेदन है कि मेरा नाम Suresh Patel है और मैं मकान नंबर X, शांति नगर, इंदौर में पिछले 6 वर्षों से रह रहा हूँ। मेरे पड़ोसी श्री Dinesh Yadav जो मकान नंबर X5 में रहते हैं, पिछले 3 महीनों से मुझे और मेरे परिवार को जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। रोज़ाना गाली-गलौज करते हैं, देर रात तक शोर मचाते हैं, और जब भी हम कुछ कहते हैं तो मारपीट की धमकी देते हैं। इस वजह से हमारा घर में रहना मुश्किल हो गया है और हम मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं।

अतः आपसे निवेदन है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए ताकि हम चैन से अपने घर में रह सकें।

धन्यवाद।

Suresh Patel
पता : मकान नंबर X, शांति नगर, इंदौर
मोबाइल : 9754XXXXXX
दिनांक : 28 मार्च 2026
हस्ताक्षर : Suresh Patel

3. स्कूल / कॉलेज में मानसिक उत्पीड़न की शिकायत पत्र

पढ़ाई का माहौल ऐसा होना चाहिए जहाँ छात्र बिना डर के सीख सके। लेकिन जब स्कूल या कॉलेज में ही कोई टीचर या सीनियर बार-बार बेइज़्ज़त करे, ताने मारे या मानसिक दबाव बनाए तो पढ़ाई पर असर पड़ना शुरू हो जाता है। कई बार बच्चे डर की वजह से किसी को बताते भी नहीं और चुपचाप सहते रहते हैं।
यह Bullying और Mental Harassment दोनों में आता है और इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। सही कदम यही है कि अपनी बात लिखित में रखी जाए, ताकि स्कूल या कॉलेज प्रशासन इस पर ध्यान दे सके। नीचे दिया गया format इसी के लिए है।

school college me complaint letter in hindi
school college me complaint letter in hindi

सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय
Govt. Higher Secondary School
रायपुर, छत्तीसगढ़

विषय : विद्यालय में मानसिक उत्पीड़न के विरुद्ध शिकायत पत्र।

आदरणीय महोदय,

सविनय निवेदन है कि मेरा नाम Anjali Rathod है और मैं आपके विद्यालय में कक्षा 11वीं, Section B की छात्रा हूँ। मेरा Roll Number 25 है।
पिछले 1 महीने से कक्षा के कुछ सीनियर छात्र मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं | मेरा मज़ाक उड़ाते हैं, पढ़ाई से रोकते हैं और डराते हैं कि अगर किसी को बताया तो और परेशान करेंगे। इस डर की वजह से मेरी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है और मैं स्कूल आने से डरने लगी हूँ।

आपसे विनम्र निवेदन है कि इस मामले की जाँच करवाई जाए और ऐसे छात्रों पर उचित कार्रवाई की जाए ताकि मैं बिना किसी डर के पढ़ाई कर सकूँ।

धन्यवाद।

Anjali Rathod
कक्षा : 11वीं, Section B, Roll No. 45
पिता का नाम : Ramesh Singh
मोबाइल : 9867XXXXXX
दिनांक : 28 मार्च 2026
हस्ताक्षर : anjali Rathod

4. पति द्वारा मानसिक उत्पीड़न की शिकायत कैसे करें

शादी एक ऐसा रिश्ता है जो भरोसे, सम्मान और समझदारी पर टिका होता है। लेकिन जब इसी रिश्ते में हर रोज़ अपमान हो, ताने दिए जाएँ, बात-बात पर गुस्सा किया जाए, डराया जाए या ऐसा माहौल बना दिया जाए जहाँ आपको खुद को असुरक्षित महसूस होने लगे, तो यह सामान्य नहीं है। मानसिक उत्पीड़न दिखता नहीं है, लेकिन इसका असर बहुत गहरा होता है और इंसान अंदर से टूटने लगता है। कई महिलाएँ समाज या परिवार के डर से चुप रहती हैं, लेकिन कानून उन्हें पूरी सुरक्षा देता है। अगर आप भी इस तरह की स्थिति में हैं तो अपनी बात को दबाने के बजाय लिखित में शिकायत करना जरूरी है। नीचे दिया गया format आपकी मदद करेगा जिससे आप अपनी बात सही तरीके से रख सकें।

pati ke khilaf shikayat patra in hindi

सेवा में,
थाना प्रभारी / महिला सेल प्रभारी
महिला थाना, जयपुर, राजस्थान

विषय : पति द्वारा मानसिक उत्पीड़न के विरुद्ध शिकायत पत्र।

आदरणीय महोदया,

सविनय निवेदन है कि मेरा नाम Kavita Sharma है और मैं 43, राजनगर कॉलोनी, जयपुर में रहती हूँ। मेरी शादी Vikram Sharma से 4 साल पहले हुई थी।
शादी के 1 साल बाद से मेरे पति का व्यवहार बदल गया वे रोज़ाना चिल्लाते हैं, मार पीट करते है, अपमानजनक बातें कहते हैं, घर से बाहर निकलने पर रोक लगाते हैं और मायके वालों से मिलने नहीं देते। कई बार धमकी भी दी है। इस सब से मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब हो गई है।

अतः आपसे निवेदन है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए और मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए।

धन्यवाद।

Kavita Sharma
पता : 43, राजनगर कॉलोनी, जयपुर
मोबाइल : 9928XXXXXX
दिनांक : 28 मार्च 2026
हस्ताक्षर : Kavita Sharma

5. पत्नी द्वारा मानसिक उत्पीड़न की शिकायत पत्र

हर रिश्ते में दोनों की जिम्मेदारी होती है और कई बार समस्या किसी भी तरफ से हो सकती है। कुछ मामलों में पत्नी का व्यवहार ऐसा हो जाता है कि घर का माहौल खराब होने लगता है, बार-बार झगड़ा, अपमान या झूठे आरोप मानसिक तनाव बढ़ा देते हैं।
ऐसी स्थिति में कई लोग चुप रहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी बात सुनी नहीं जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है, हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है। अगर आप भी इस स्थिति में हैं तो नीचे दिया गया format देखकर शिकायत पत्र लिख सकते हैं।

patni ke khilaf shikayat patra
patni ke khilaf shikayat patra

सेवा में,
थाना प्रभारी
XYZ थाना, लखनऊ
उत्तर प्रदेश

विषय : पत्नी द्वारा मानसिक उत्पीड़न के विरुद्ध शिकायत पत्र।

आदरणीय महोदय,

सविनय निवेदन है कि मेरा नाम Amit Tiwari है और मैं मकान न: 22, विवेक विहार, लखनऊ में रहता हूँ। मेरी शादी Neha Tiwari से 3 साल पहले हुई थी।
पिछले 6 महीनों से मेरी पत्नी का व्यवहार बेहद परेशान करने वाला हो गया है | वे रोज़ाना बिना किसी कारण के झगड़ा करती हैं, मेरे माता-पिता को अपमानित करती हैं, झूठे आरोप लगाती हैं और मुझे परिवार से अलग करने की कोशिश करती हैं। कई बार धमकी दी है कि झूठा मुकदमा करवा देंगी। इससे पूरे घर का माहौल खराब हो गया है और मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हूँ।

अतः आपसे निवेदन है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए।

धन्यवाद।

Amit Tiwari
पता : 22, विवेक विहार, लखनऊ
मोबाइल : 9415XXXXXX
दिनांक : 28 मार्च 2026
हस्ताक्षर : Amit Tiwari

6. ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक उत्पीड़न की शिकायत पत्र

शादी के बाद नए घर में जाना आसान नहीं होता, हर कोई चाहता है कि उसे समझा जाए और सम्मान मिले। लेकिन जब ससुराल में ही ताने, दबाव या बार-बार अपमान हो तो धीरे-धीरे यह मानसिक परेशानी बन जाती है। कई बार लोग इसे सहते रहते हैं, लेकिन इससे समस्या खत्म नहीं होती।
अगर आपको लगता है कि अब यह सहन करना मुश्किल हो रहा है, तो अपनी बात को लिखित में रखना जरूरी है। कानून ऐसे मामलों में आपकी मदद करता है और सही कदम उठाने का अधिकार देता है।

sasural walon ke khilaf complaint letter in hindi
sasural walon ke khilaf complaint letter in hindi

सेवा में,
थाना प्रभारी / महिला सेल प्रभारी
महिला थाना, भोपाल, मध्य प्रदेश

विषय : ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक उत्पीड़न के विरुद्ध शिकायत।

आदरणीय महोदया,

सविनय निवेदन है कि मेरा नाम Sunita Kamani है और मेरी शादी 2 साल पहले भोपाल के Manoj Kamani से हुई थी। मैं अभी मकान न:15, ब्लाक A, नंद नगर, भोपाल में रहती हूँ। शादी के कुछ महीनों बाद से ही मेरी सास श्रीमती Kamla Kamani और ननद Seema Kamani द्वारा मुझे लगातार ताने दिए जाते हैं, घर के काम को लेकर अपमानित किया जाता है कई बार तो मार पीट भी करते है, दहेज में और सामान लाने का दबाव बनाया जाता है। मेरे पति भी इन सब में साथ देते हैं। इस कारण मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब हो गई है।
आपसे निवेदन है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए।

धन्यवाद।

Sunita Kamani
15, आनंद नगर, भोपाल
मोबाइल : 9300XXXXXX
दिनांक : 28 मार्च 2026
हस्ताक्षर : Sunita Kamani

7. रिलेशनशिप या ब्रेकअप के बाद मानसिक उत्पीड़न की शिकायत पत्र कैसे लिखें

रिश्ता खत्म होना पहले ही मुश्किल होता है, लेकिन जब सामने वाला व्यक्ति बार-बार कॉल करे, मैसेज करे या परेशान करे तो यह और भी तनाव बढ़ा देता है। कुछ लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह डर और दबाव में बदल जाता है।
यह मानसिक उत्पीड़न है और इसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। अगर आप भी इस स्थिति में हैं तो अपनी बात लिखित में रखना जरूरी है, ताकि आगे कोई समस्या न हो और आपको राहत मिल सके।

Breakup ke baad dhamki par complaint application in hindi
Breakup ke baad dhamki par complaint application in hindi

सेवा में,
थाना प्रभारी
सदर थाना, पुणे, महाराष्ट्र

विषय : ब्रेकअप के बाद लगातार उत्पीड़न एवं धमकी के विरुद्ध शिकायत पत्र।

आदरणीय महोदय,

सविनय निवेदन है कि मेरा नाम Pooja Desai है और मैं 8, D- सोसाइटी, पुणे में रहती हूँ।
मेरा Rohit Jadhav के साथ लगभग 1 साल का रिश्ता था जो 2 महीने पहले खत्म हो गया। लेकिन ब्रेकअप के बाद से वे लगातार मुझे परेशान कर रहे हैं दिन में कई बार फोन और मैसेज करते हैं, घर के बाहर आकर खड़े रहते हैं, सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देते हैं और मेरे घरवालों को भी परेशान कर रहे हैं। मैं बहुत डरी हुई हूँ और मानसिक रूप से परेशान हूँ।
अतः आपसे निवेदन है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और मुझे सुरक्षा दी जाए।

धन्यवाद।

Pooja Desai
8, D-सोसाइटी, पुणे
मोबाइल : 9823XXXXXX
दिनांक : 28 मार्च 2026
हस्ताक्षर : Pooja Desai

8. मकान मालिक या किरायेदार से परेशान हैं? तो शिकायत कैसे करें

किराए पर रहना या किराए पर देना दोनों ही आसान नहीं होता। कभी मकान मालिक परेशान करता है तो कभी किरायेदार समस्या बन जाता है। बार-बार दबाव, गलत व्यवहार या नियम न मानना मानसिक तनाव का कारण बन जाता है।
शुरुआत में लोग बात करके हल निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन हर बार ऐसा संभव नहीं होता। जब समस्या बार-बार दोहराई जाए तो लिखित शिकायत करना जरूरी हो जाता है। इससे आपकी बात सही जगह तक पहुँचती है और समाधान मिलने की उम्मीद बढ़ती है।

makan malik ke khilaf complaint application in hindi
makan malik ke khilaf complaint application in hindi

सेवा में,
उप-जिलाधिकारी / SDM कार्यालय
तहसील कार्यालय, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश

विषय : मकान मालिक द्वारा मानसिक उत्पीड़न के विरुद्ध शिकायत पत्र।

आदरणीय महोदय,

सविनय निवेदन है कि मेरा नाम Deepak Mishra है और मैं पिछले 2 वर्षों से मकान नंबर 7, गली न. -X, सूर्य विहार, गाज़ियाबाद में किराए पर रह रहा हूँ। मकान मालिक का नाम श्री Dargesh Prasad Gupta है। पिछले 3 महीनों से मकान मालिक बिना किसी उचित कारण के मुझ पर मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं, रात को आकर लड़ाई करते हैं, बिजली और पानी बंद करने की धमकी देते हैं और किरायानामे में तय राशि से ज़्यादा किराया माँग रहे हैं। इस सब से मेरा और मेरे परिवार का जीना मुश्किल हो गया है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए और हमें राहत दिलाई जाए।

धन्यवाद।

Deepak Mishra
मकान नंबर 7, गली न. -X, सूर्य विहार, गाज़ियाबाद
मोबाइल : 9711XXXXXX
दिनांक : 28 मार्च 2026
हस्ताक्षर :

मानसिक उत्पीड़न शिकायत पत्र फॉर्मेट हिंदी में


जैसा कि आप जानते हैं, दुनिया के लगभग हर देश में मानसिक उत्पीड़न एक आम समस्या है। हर 10 लोगों में से लगभग 5 लोग किसी न किसी रूप में मानसिक उत्पीड़न का सामना करते हैं। फिर भी अधिकतर लोग इस पर ध्यान नहीं देते और इस समस्या को भीतर ही दबाकर रखते हैं। लेकिन यह एक बेहद गंभीर स्थिति है। यदि समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया या इसके खिलाफ आवाज़ नहीं उठाई गई, तो व्यक्ति इस पीड़ा से बाहर निकलने में मुश्किल महसूस कर सकता है।

सेवा में,
________ (जिस अधिकारी को लिख रहे हैं उसका नाम/पद लिखें)
________ (संस्था/कंपनी/थाना/विभाग का नाम लिखें)
________ (पूरा पता लिखें)

विषय: मानसिक उत्पीड़न के संबंध में शिकायत।

महोदय/महोदया,

मैं ________ (अपना नाम लिखें), ________ (अपना पद/कक्षा/विभाग/पता लिखें), आपको बताना चाहता/चाहती हूँ कि मुझे _________ (यहाँ जिस व्यक्ति द्वारा परेशान किया जा रहा है उसका नाम/पद लिखें) द्वारा लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। कुछ मुख्य घटनाएँ नीचे लिखी हैं:

  1. _________ (पहली घटना लिखें + तारीख + कैसे परेशान किया गया)
  2. _________ (दूसरी घटना लिखें + तारीख)
  3. _________ (अगर हो तो तीसरी घटना लिखें)

इन घटनाओं से मुझे मानसिक तनाव, डर और ________ (जिस चीज में दिक्काकत अ रही है वो लिखें जैसे काम/पढ़ाई/जीवन) में दिक्कत हो रही है।

अतः आपसे से अनुरोध है कि इस मामले में उचित जाँच कर कार्रवाई की जाए और मुझे सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल दिया जाए।

संलग्न प्रमाण (जो भी है यहाँ नीचे लिखे और साथ में जमा भी करें):

  • ________ (चैट/कॉल रिकॉर्ड है लिखें )
  • _________ (गवाह का नाम लिखें)
  • _________ (फोटो/वीडियो की जानकारी लिखें)
  • _________ (लिखित नोट/ईमेल का विवरण लिखें)

धन्यवाद।

नाम: ___________ (अपना नाम लिखें)
पद: ____________ (अपना पद/कक्षा लिखें)
मोबाइल: __________ (मोबाइल नंबर लिखें)
पता: __________ (पूरा पता लिखें)
दिनांक: ___________ (तारीख लिखें)
हस्ताक्षर: ___________ (साइन करें)


आज हमने जाना कि अगर आप मानसिक उत्पीड़न के विरुद्ध शिकायत पत्र लिखना चाहते हैं चाहे परिस्थिति कोई भी क्यों न हो जैसे जहाँ आप काम करते हैं यानि कार्यस्थल में कोई बॉस या सहकर्मी परेशान कर रहा हो, कोई पड़ोसी है जो आपको बार-बार परेशान कर रहा है या धमकी दे रहा है, आप एक विद्यार्थी हैं और स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं और आपको बुली किया जा रहा है या किसी तरह की देखरेख के अभाव में वहीं के दूसरे विद्यार्थी या अध्यापक परेशान कर रहे हैं, पति द्वारा मानसिक उत्पीड़न हो रहा है, पत्नी द्वारा मानसिक उत्पीड़न हो रहा है, ससुराल पक्ष द्वारा ताने और दबाव झेलना पड़ रहा है, किसी पुराने रिश्ते या ब्रेकअप के बाद कोई लगातार पीछा कर रहा है या धमकी दे रहा है, या मकान मालिक और किरायेदार के बीच झगड़े की नौबत आ गई है इन सभी परिस्थितियों में आप लिखित शिकायत पत्र देकर अपनी बात सही जगह तक पहुँचा सकते हैं।

याद रखें चुप रहना कभी भी समस्या का हल नहीं होता। जब तक आप बोलेंगे नहीं, लिखेंगे नहीं कोई कुछ नहीं करेगा। एक सही तरीके से लिखा गया शिकायत पत्र आपकी आवाज़ को कानूनी ताकत देता है और सामने वाले को यह एहसास दिलाता है कि आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं।

तो अगर आप या आपका कोई जानने वाला इस तरह की किसी भी परेशानी से गुज़र रहा है तो ऊपर दिए गए formats में से अपनी situation के हिसाब से format चुनें, उसमें अपनी जानकारी भरें और सही जगह जमा करें। उम्मीद है कि इस पोस्ट से आपको मदद मिली होगी अगर कुछ समझ न आया हो या कोई सवाल हो तो नीचे comment करें, हम ज़रूर जवाब देंगे।

मानसिक उत्पीड़न आवेदन पत्र सवाल और जवाब (FAQs)

मानसिक उत्पीड़न क्या होता है?

जब कोई व्यक्ति आपको बार-बार परेशान करे, डराए, गंदी बातें बोले, गलत तरीके से छुए, मैसेज/कॉल करे या आपकी इज्जत को ठेस पहुँचाए इसे मानसिक उत्पीड़न कहा जाता हैं|

मानसिक उत्पीड़न की शिकायत कहाँ करें?

मानसिक उत्पीड़न की शिकायत कहाँ करना है ये इस पर निर्भर करता है की अगर घर में है तो नज़दीकी महिला थाना या थाना में शिकायत करें। अगर ऑफिस में है तो पहले HR को लिखित में शिकायत दें अगर वहाँ कोई सुनवाई न हो तो Labour Court या Police में जाएं। अगर स्कूल या कॉलेज में है तो प्रधानाचार्य को शिकायत दें और ज़रूरत पड़े तो ज़िला शिक्षा अधिकारी तक जाएं।

क्या मानसिक उत्पीड़न पर FIR हो सकती है?

हाँ, बिल्कुल हो सकती है लेकिन आपको सही जगह करना बहुत जरुरी है। पति या ससुराल द्वारा मानसिक उत्पीड़न के लिए IPC की धारा 498A, वाही अगर आपको धमकी दे रहा हो तो धारा 506 और धारा 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने पर) के तहत FIR दर्ज हो सकती है। थाने में जाएं और लिखित में शिकायत करें (यानि एक सिकायत एप्लीकेशन के मध्ज्यम से ) ।

मानसिक उत्पीड़न की शिकायत कौन-कौन कर सकता है?

मानसिक उत्पीड़न की शिकायत कोई भी पत्र लिख सकता है चाहे वह महिला ,पुरुष,छात्र/ छात्रा, कर्मचारी कर सकते हैं |

मानसिक शिकायत के लिए पत्र कहाँ जमा करनी पड़ती है?

नजदीकी पुलिस स्टेशन, महिला हेल्पलाइन 181 / 1091, ऑनलाइन पुलिस पोर्टल

क्या बिना सबूत के हम शिकायत कर सकते हैं ?

हाँ,शिकायत कर सकते हैं लेकिन सबूत होने से केस और मजबूत हो जाता हैं|

मानसिक उत्पीड़न की शिकायत में क्या-क्या लिखना ज़रूरी है?

शिकायत पत्र आपको सरल और स्मेंपष्ट सब्दो के साथ साथ कुछ जानकारी लिखनी जरुरी होता है जैसे आपका पूरा नाम और पता, जिस व्यक्ति के खिलाफ आप शिकायत कर रहे है उसका नाम, क्या हुआ और कब से हो रहा है ये जानकारी, कोई गवाह है तो उसका नाम, और आप क्या कार्रवाई चाहते हैं। जितना साफ और सीधा आप लिखेंगे उतनी जल्दी कार्रवाई होगी।

शिकायत के बाद कितने दिन में कार्रवाई होती है?

आपके शिकायत पत्र जमा करने के बाद थाना या विभाग को 15 से 30 दिन में जवाब देना होता है। अगर वहां से कोई जवाब न मिले तो आप SP Office, District Magistrate या अगर आप महिला है तो राज्य महिला आयोग में दोबारा शिकायत कर सकते हैं। साथ ही में लिखित शिकायत की रसीद ज़रूर लें यह आपके काम आएगी आपके पास एक प्रुफ रहेगा की आपने शिकायत की थी लेकिन कोई जवाब नही मिला।

Leave a Comment