{Application} पुलिस थाने से शिकायत वापस लेने हेतु पत्र 2026

नमस्ते दोस्तों, क्या थाने में दी गई अपनी शिकायत को आप वापस लेना चाहते हैं? क्या जो समस्या के कारण आपने जो थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी अब मामला पूरी तरह आपसी सहमति से सुलझ गया है, और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से बात कर ली है और सुलह कर ली है।

या परिवार में किसी की गुमशुदा होने की परिस्थति बन्ने के कारण आपने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और उनके वापस आने पर शिकायत को वापस लेने का निवेदन किया जा रहा है। ऐसे में आप थाना प्रभारी को शिकायत वापस लेने के लिए आवेदन लिख सकते हैं शायद आपने किया भी हो लेकिन कई बार समझ नहीं आता की वापसी पत्र कैसे लिखा जाए ताकि FIR रद्द हो सके और सब अपनी जगह सही हो सके तो इसके लिए आप इस पोस्ट के अंत तक बने रहे |

मेरा सुझाव :
जैसा कि हम सब जानते हैं, अगर किसी व्यक्ति का नाम एक बार थाने विवाद में दर्ज हो जाता है, तो उसका पूरा जीवन उसके कारण प्रभावित हो सकता है। विशेष रूप से, यदि वह व्यक्ति अभी कम आयु का है, जैसे कि 18 वर्ष से कुछ अधिक, तो उसके लिए भविष्य में सरकारी नौकरी प्राप्त करना मुश्किल और भी कई जगह समस्या आती है क्योंकि किसी हाई पोस्ट के लिए आप जाते हैं चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट उसके लिए पुलिस वेरिफिकेशन जरुर होती है और इसके दौरान उसकी जानकारी सामने आ सकती है। इसलिए, यदि संभव हो, तो अगर मामूली विवाद या गलतफहमी है तो बातचीत से ही सुलझा लेना चाहिए ।

पिछली बार हमने जाना था की FIR Police Complaint Application in Hindi मे कैसे लिखें लेकिन आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की थाने से शिकायत वापस लेने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखे? शिकायत वापस लेने के लिए आवेदन पत्र लिखते समय किन-किन बातों का आपको ध्यान रखना है और भी जरुरी जानकारी क्योंकि थाना प्रभारी को शिकायत पतर तो आप लिख देनेगे जैसे हमने पिछली बार सिखा था लेकिन कई बार शिकायत पात्र को वापस लेने की जरुरत पद जाती है जिसमे से कुछ करना हमें ऊपर जाना लेकिन सही तरीके से और सही फॉर्मेट में आवेदन न करने पर कई बार रिजेक्ट भी हो जाता है |

पुलिस थाने से शिकायत वापस लेने के क्या कारण होते हैं ?

कई बार जल्द बाजी, या डर के आभाव में या परिस्थति बन्ने के कारण हम थाने में शिकायत तो कर देते हैं लेकिन जब पता चलता है की वैसा कुछ नहीं है तो की गयी शिकायत को वापस भी लेना जरुरी है | थाने से शिकायत वापस लेने के कई कारण हो सकते है जिनमें से कुछ इस प्रकार है :

  • दोनों पक्षों(पार्टी) में आपसी समझौता या सुलह हो जाना |
  • घर पर या घर के ही किसी सदस्य के पास फ़ोन होना और फ़ोन चोरी की शिकायत वापस लेना |
  • शिकायत किसी गलतफहमी या गलत जानकारी के कारण की गयी हो।
  • अब शिकायत करने वाला व्यक्ति मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहता हो।
  • परिवार या समाज के कहने पर मामला शांति से सुलझा लिया गया है।
  • सामने वाले व्यक्ति ने गलती मान ली है और माफी मांग ली है।
  • नुकसान की भरपाई कर दी गई है, इसलिए अब कोई विवाद न होने पर।
  • ऐसे ही कई कारण हो सकते हैं |

police complaint wapas lene ke liye application
पुलिस शिकायत वापस लेने हेतु एप्लीकेशन फॉर्मेट

पुलिस थाने से शिकायत वापस लेने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें

अभी हम थाने से शिकायत वापस लेने के लिए एक एप्लीकेशन फॉर्मेट जानेंगे जिसके माध्यम से अगर आपने किसी भी नार्मल कारण से जैसे फ़ोन चोरी, लड़ाई – झगड़ा इत्यादि तो आप इस एप्लीकेशन फॉर्मेट की मदद से शिकायत को वापस ले सकते हैं | अब मैंने नार्मल शिकायत क्यों कहाँ क्योंकि अगर आप किसी गंभीर मामले की शिकायत करते हैं और किसी करना से उसे वापस लेने की सोच रहे है तो हो सकता है है आपका निवेदन रिजेक्ट कर दिया जाए | तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है थाने से शिकायत वापस लेने के लिए एप्लीकेशन फॉर्मेट :

सेवा में,
श्रीमान थाना प्रभारी जी,
_________ [थाने का नाम लिखें]
_________ [जिला/शहर का नाम लिखें]

विषय: शिकायत वापस लेने हेतु आवेदन।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैंने दिनांक __ /___ / ____ [यहाँ तारीख लिखें] को आपके थाना ________________ [थाने का नाम लिखें] में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका विषय ___________________ [शिकायत का कारण बताएं: जैसे झगड़ा, विवाद, या अन्य] हुआ था।

_____________________ [ शिकायत वापस लेने का कारण बताएं जैसे :अब आपसी समझौते / गलतफहमी दूर हो जाने / परिस्थिति सामान्य होने के कारण मैं अपनी वह शिकायत वापस लेना चाहता/चाहती हूँ।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मेरी दी गई शिकायत को निरस्त/वापस करने की कृपा करें।

आपका आभारी रहूँगा/रहूँगी।

धन्यवाद,

( आपका नाम लिखें ) : ___________
( पिता/पति का नाम ) : ___________
( पूरा पता लिखें ) : ___________
( मोबाइल नंबर ) : ___________
(हस्ताक्षर ) : ___________

दिनांक: ____ /____ / ______ [तारीख लिखें जिस दिन आप ये एप्लीकेशन शिकायत वापस लेने के लिए जमा कर रहे है ]

आपसी समझौता होने पर पुलिस थाने से शिकायत वापस लेने हेतु पत्र

अगर किसी के खिलाफ जब आप पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करते है और पुलिस थाने में सिकायत करने के बाद, जब दोनों पक्षों के बीच विवाद समाप्त हो जाए और आपसी सहमति से समझौता हो जाए, तब शिकायत वापस लेने के लिए इस प्रकार का आवेदन पत्र लिखा जाता है जो इस प्रकार है :

आपसी समझौता होने पर शिकायत वापस लेने का आवेदन
आपसी समझौता होने पर शिकायत वापस लेने का आवेदन

सेवा में,
थाना प्रभारी महोदय,
थाना – सिविल लाइंस, दिल्ली

विषय: आपसी समझौता होने पर शिकायत वापस लेने हेतु प्रार्थना पत्र।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं राजेश कुमार, पुत्र श्री मोहनलाल, निवासी अशोक नगर, दिल्ली – 1100XX हूं। मैंने दिनांक 15 जून 2026 को अपने पड़ोसी श्री सुरेश कुमार के खिलाफ विवाद संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी।

अब हमारे बीच आपसी बातचीत द्वारा समझौता हो गया है और विवाद पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इसलिए मैं अपनी शिकायत वापस लेना चाहता हूं और आगे किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहता।

अतः मेरी शिकायत वापस लेने की कृपा करें।

धन्यवाद।

दिनांक: 23 जून 2026

राजेश कुमार
मोबाईल नंबर : 879955XXXX

अनजाने में की गई शिकायत पुलिस थाने से वापस लेने हेतु आवेदन

कई बार अधूरी जानकारी, गलतफहमी या संदेह या डर के आभाव में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर देते है। बाद में पता चलता है की जैसा हम सोच रहे थे वैसा कुछ है ही नहीं तो ऐसे में आप अनजाने में की गई शिकायत वापस लेने हेतु एप्लीकेशन लिख सकते है ( बस ध्यान रखें की गलत फहमी हो या संदेह में लेकिन मामला गंभीर नहीं होना चाहिए ) जो इस प्रकार है :

गलतफहमी में की गई शिकायत वापस लेने हेतु आवेदन
गलतफहमी में की गई शिकायत वापस लेने हेतु आवेदन

सेवा में,
थाना प्रभारी महोदय,
थाना – कोतवाली, आगरा

विषय: अनजाने में की गई शिकायत वापस लेने के संबंध में।

महोदय,

मेरा नाम अमित शर्मा है और मैं कमला नगर, आगरा का निवासी हूं। मैंने दिनांक 18 जून 2026 को एक व्यक्ति के खिलाफ संदेह के कारण शिकायत दर्ज कराई थी।

बाद में पूरी जानकारी मिलने पर पता चला कि मेरी शिकायत गलतफहमी में की गई थी और संबंधित व्यक्ति की कोई गलती नहीं थी। इसलिए मैं अपनी शिकायत वापस लेना चाहता हूं और इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहता।

कृपया मेरी शिकायत वापस लेने की कृपा करें।

धन्यवाद।

अमित शर्मा
मोबाईल नंबर : 999955XXXXX

गुमशुदगी की शिकायत वापस लेने हेतु पत्र (गुमशुदा व्यक्ति मिल जाने पर)

कई बार परिवार का कोई सदस्य या कोई दूसरा व्यक्ति अचानक कहीं चला जाता है और काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिलता। तो ऐसी स्थिति में हम पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाते है । लेकिन जब कुछ समय बाद वह व्यक्ति सुरक्षित मिल जाता है या खुद से ही घर वापस आ जाता है। तब आपको पुलिस थाने में एक आवेदन देकर यह बताना पड़ता है कि गुमशुदा व्यक्ति मिल गया है और अब इस मामले में आगे किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। एप्लीकेशन कैसे लिखना है कुछ इस प्रकार है :

गुमशुदगी की शिकायत वापस लेने हेतु आवेदन पत्र
गुमशुदगी की शिकायत वापस लेने हेतु आवेदन पत्र

सेवा में,
थाना प्रभारी महोदय,
थाना – सदर बाजार, जयपुर

विषय: गुमशुदगी की शिकायत वापस लेने के संबंध में।

महोदय,
मैं संजय वर्मा हूं। मैंने दिनांक 10 जून 2026 को अपने पुत्र रोहित वर्मा के गुम होने की शिकायत आपके थाने में दर्ज कराई थी।

मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि मेरा पुत्र दिनांक 22 जून 2026 को सुरक्षित मिल गया है और घर वापस आ चुका है। इसलिए उक्त गुमशुदगी शिकायत पर अब किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।

अतः मेरी शिकायत वापस लेने की कृपा करें।

धन्यवाद।

संजय वर्मा
88867XXXXX

खोए हुए मोबाइल की शिकायत पुलिस थाने से वापस लेने हेतु आवेदन (मोबाइल मिल जाने पर)

अगर आपका मोबाइल फोन खो गया था और आपने उसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में मोबाइल मिल गया है, तो ऐसे में आपको शिकायत वापस लेने के लिए खोए हुए मोबाइल की शिकायत वापस लेने हेतु आवेदन पत्र लिख कर देना पड़ता है ताकि आगे कोई कार्यवाही न किया जाए :

मोबाइल मिलने पर पुलिस शिकायत वापस लेने का पत्र
मोबाइल मिलने पर पुलिस शिकायत वापस लेने का पत्र

सेवा में,
थाना प्रभारी महोदय,
थाना – सेक्टर 15, नोएडा

विषय: मोबाइल संबंधी शिकायत वापस लेने के संबंध में।

महोदय,

मेरा नाम राहुल सिंह राजपूत है। मैंने दिनांक 12 जून 2026 को अपने खोए हुए मोबाइल फोन की शिकायत आपके थाने में दर्ज कराई थी।

अब मेरा मोबाइल मुझे मिल गया है। इसलिए इस मामले में अब किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। मैं अपनी शिकायत स्वेच्छा से वापस लेना चाहता हूं।

अतः मेरी शिकायत वापस लेने की कृपा करें।

धन्यवाद।

राहुल सिंह राजपूत
मोबाइल नंबर : 98XXXXXXXX

ऊपर हमने कई सारे फॉर्मेट के उदाहरण देखा जो शिकायत वापस लेने के सम्बन्ध में ही बस परिस्थिति अलग – अलग है | जिस भी सिचुएशन में आप आवेदन पात्र लिख रहे हो बस आपको ऊपर दिए गए फॉर्मेट में से चुनना है और जो भी जानकारी है उसे अपने हिसाब से लिख लेना है बाकि समे ही फॉर्मेट आपके काम अ जायगा| उमीद करता हु की आपको समझ अ अगया होगा की की पुलिस थाने से शिकायत वापस लेने के लिए थाना प्रभारी को एप्लीकेशन कैसे लिखे और किन – किन बातो का ध्यान आपको आवेदन पात्र को लिखते समय रखना है और भी कई साड़ी जानकारी |

थाने से शिकायत वापस पत्र सवाल और जवाब (FAQs)

क्या पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत वापस ली जा सकती है?

हाँ, अगर मामला पुलिस स्पटेशन में ही है तो आप पुलिस स्टेशन में एक लिखित आवेदन देकर शिकायत वापस ले सकते हैं।

क्या हर तरह की शिकायत वापस ली जा सकती है?

नहीं, गंभीर अपराधों में शिकायत वापस लेने की अनुमति कम मिलती है। सरल और आम मामले (जो मामूली हैं) में शिकायत वापस लेना आसान होता है।

शिकायत वापस लेने के लिए क्या करना चाहिए?

पुलिस को एक लिखित आवेदन देना होता है जिसमें साफ लिखा हो कि आप अपनी शिकायत वापस ले रहे हैं।

क्या बिना शिकायत वापस एप्लीकेशन लिखें दर्ज शिकायत वापस नहीं ले सकते ?

नहीं, लिखित में आपको निवेदन करना होगा, हाँ अगर शिकायत दर्ज अभी तक नहीं हुआ है तो हो सकता है लिखने की जरुरत न पड़े बात-चित से ही वापस ले लिया जाए |

Leave a Comment