नमस्ते दोस्तों! स्वागत है आपका ApplicationFormat.in | क्या आपके बैंक खाते में सरकारी पेंशन, सब्सिडी या छात्रवृत्ति का पैसा अभी तक नहीं आया? क्या आप जानना चाहते हैं कि DBT (Direct Benefit Transfer) क्या है और इसे अपने खाते से कैसे लिंक करें?
अगर हाँ, तो यह पोस्ट आपके लिए ही है इसे अंत तक ज़रूर पढ़ें!
DBT यानी Direct Benefit Transfer एक सरकारी प्रक्रिया है जिसके तहत सरकार की ओर से मिलने वाली सभी आर्थिक सहायता जैसे सब्सिडी, छात्रवृत्ति और पेंशन सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इसका मकसद है कि बीच में कोई देरी या गड़बड़ी न हो।
आज की इस डिजिटल दुनिया में भारत सरकार भी अपनी अधिकतर सेवाएँ ऑनलाइन कर रही है। पहले जब सरकारी मदद सीधे लोगों तक पहुँचाई जाती थी, तो कई समस्याएँ आती थीं कभी पैसे देर से आते थे, तो कभी सब्सिडी रुक-रुककर मिलती थी। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए DBT सिस्टम लाया गया।
अगर आप भी बैंक मैनेजर को DBT लिंक करने के लिए आवेदन पत्र लिखना सीखना चाहते हैं, तो इस पोस्ट के अंत तक बने रहें! क्योकि आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की DBT के लिए हिंदी में एप्लीकेशन कैसे लिखें और आवेदन पत्र लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखे? और भी जरुरी जानकरी हम जानेंगे |
बैंक में DBT लिंक कैसे करें ( एप्लीकेशन फॉर्मेट हिंदी में)
Direct Benefit Transfer सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आपको मिले उसके लिए बैंक प्रबंधक को DBT लिंक करवाने के लिए एप्लीकेशन लिखना बहुत जरुरी होता है जिससे की लिंक की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू हो सके
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,
____________ (शाखा का नाम लिखें)
___________ (जिला और राज्य का नाम लिखें)
विषय: बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) लिंक करने हेतु आवेदन पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम _________ (अपना पूरा नाम लिखें) है और मैं ___________ (अपना पूरा पता लिखें) का निवासी हूँ। मेरा बचत खाता संख्या __________ है।
मुझे सरकार द्वारा चलाई जा रही __________ (योजना का नाम लिखें, जैसे : PM Kisan, वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति आदि) योजना का लाभ प्राप्त होना है, लेकिन अभी तक मेरे खाते में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी करने पर पता चला कि मेरा बैंक खाता DBT (Direct Benefit Transfer) से लिंक नहीं है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे बैंक खाते को DBT से शीघ्र लिंक करने की कृपा करें, ताकि सरकारी योजनाओं की राशि सीधे मेरे खाते में आ सके। आपकी अति कृपा होगी।
धन्यवाद,
नाम : _________
पता : __________
खाता संख्या : __________
आधार संख्या : __________
मोबाइल नंबर : __________
दिनांक : ___ /___ /_______
हस्ताक्षर : __________

SBI बैंक में डीबीटी लिंक के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
अब हम बात करते हैं कि SBI (State Bank of India) या PNB (Punjab National Bank) या कोई भी बैंक में DBT लिंक करवाने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें।
वैसे तो आजकल बहुत से काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन DBT को बैंक खाते से लिंक करवाने के लिए कई बार बैंक में जाकर लिखित आवेदन देना पड़ता है खासकर तब जब आपका खाता पहले से DBT से लिंक नहीं है या किसी तकनीकी कारण से लिंक नहीं हो पा रहा।
यह आवेदन पत्र लिखना बिल्कुल आसान है बस कुछ ज़रूरी जानकारियाँ सही तरीके से भरनी होती हैं। नीचे हम आपको एक आवेदन पत्र उदाहरण (Sample Application) दे रहे हैं जिसे आप अपनी जानकारी भरकर सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं।

सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
भारतीय स्टेट बैंक,
मुंगेली, छत्तीसगढ़ – 4951XX
विषय: बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) लिंक करने हेतु आवेदन पत्र
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम राजेश कुमार शर्मा है और मैं आपकी मुंगेली ब्रांच में पिछले 5 वर्षों से खाताधारक हूँ। मेरा बचत खाता संख्या 4785 XXXX XXXX है।
मुझे सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलना है, परंतु अभी तक मेरे खाते में DBT के माध्यम से कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी करने पर पता चला कि मेरा बैंक खाता DBT से लिंक नहीं है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे बैंक खाते को DBT (Direct Benefit Transfer) से जल्द से जल्द लिंक करने की कृपा करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मेरे खाते में आ सके।
धन्यवाद,
नाम : राजेश कुमार शर्मा
खाता संख्या : 4785 XXXX XXXX
मोबाइल नंबर : 87825XXXXX
आधार संख्या : 275638XXXXXX
पता : मकान नं. X, गली नं. 4, मुंगेली , छत्तीसगढ़ – 4951XX
DBT लिंक के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट ?
- आधार कार्ड पहचान और पता प्रमाण के लिए
- पैन कार्ड (ऑप्शनल)
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी खाता नंबर और IFSC कोड जो की आपके पासबुक में होता है
- दो पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आय प्रमाण पत्र या संबंधित योजना का प्रमाण पत्र (ऑप्शनल है )
DBT लिंक सवाल और जवाब (FAQs)
Direct Benefit Transfer, यानी सरकार जो पैसा या सहायता देती है, वह सीधे लाभार्थी के खाते में आती है।
इससे पैसा सीधा खाते में आता है बीच में कोई बिचौलिया नहीं होता, न धोखाधड़ी होती है न देरी। पूरी तरह से सुरक्षित सेवा होता है|
गैस सब्सिडी, छात्रवृत्ति, पेंशन, मनरेगा मजदूरी, जनधन योजना आदि।
आधार कार्ड, बैंक खाता और आधार कार्ड को आपके बैंक से लिंक होना बहुत ही जरूरी है|
क्या DBT कराने में पैसे भी लगते हैं?
नहीं,सरकार के तरफ़ से DBT निःशुल्क सेवा प्रदान करती है|