नमस्ते दोस्तों स्वागत है applicationformat.in पर, क्या आपने कोई नया मकान खरीदा है और अब उसमें बिजली कनेक्शन करवाना चाहते हैं? या ऑफिस/दुकान के लिए चाहते है या हो सकता है आप किरायदार के लिए बिजली कनेक्शन चाहते है, या पहले से ही बिजली कनेक्शन है और अपने नाम पर करना चाहते है कारण कोई भी हो
इसके लिए आपको आवेदन पत्र लिखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि जब हमें अपने घर, दुकान या किसी नए स्थान पर बिजली की आवश्यकता होती है, तब हम बिजली विभाग से अनुरोध करते हैं कि हमारे नाम से नया बिजली कनेक्शन जारी किया जाए। जिसके लिए हमको कनेक्शन के लिए आवेदन पत्र लिखना होता है |
लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, कई बार सारी जानकारी होने के बावजूद भी आवेदन पत्र सही से समझ नहीं आता की कैसे लिखें क्योंकि हमें यह नहीं पता होता कि आवेदन पत्र में क्या और कैसे लिखना चाहिए। इसी कारण कई लोगों का आवेदन अधूरा रह जाता है या उसमें देरी हो जाती है। और आपको बार-बार बिजली विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है तो इस पोस्ट के अंत तक बने रहिए, हम आपको बताएँगे कि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन पत्र सही तरीके से कैसे लिखें|
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की बिजली कनेक्शन के लिए हिन्दी में आवेदन पत्र कैसे लिखें चाहे नया घरेलू बिजली कनेक्शन लगवाना हो, या आप किरायेदार हैं और बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करना चाहते है, या दुकान/ऑफिस के लिए नया बिजली कनेक्शन चाहते हैं या पहले बिजली कनेक्शन किसी और के नाम पर था और अब इसे आप अपने नाम पर करवाना चाहते हैं ऐसी हर एक सिचुवेशन में आपको आवेदन पत्र लिखना कैसे है, बिजली कनेक्शन के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट लगता है, बिजली कनेक्शन के लिए एप्लीकेशन लिखते समय आपको किन – किन बातो का ध्यान रखना है जानेंगे साथ ही में पत्र लिखते समय किन-किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना है और भी जरुरी जानकारी |
पत्र लिखते समय किन-किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें?
बिजली कनेक्शन या किसी भी सरकारी काम के लिए पत्र लिखते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है, ताकि पत्र पढ़ने वाले अधिकारी आपके आवेदन को गंभीरता से ले और जल्दी कार्यवाही कर सके इसलिए नीचे दिए गए सभी पॉइंट को ध्यान से पढ़े जो इस प्रकार से हैं-
- सही अधिकारी विभाग का नाम लिखें |
- विषय (Subject) लिखें : अधिकारी को तुरंत समझ आ जाए कि पत्र किस विषय में है।
- सरल और आदरभाव भाषा का प्रयोग होना चाहिए : इससे आपका पत्र पढ़ने वाला व्यक्ति सकारात्मक रूप से प्रभावित होता है।
- अपनी आवश्यकता साफ-साफ बताएं: बिजली कनेक्शन क्यों चाहिए, यह बताने से आपकी सच्ची जरूरत समझ में आती है।
- पूरा पता और मोबाइल नंबर लिखें: विभाग को आपसे संपर्क करने या निरीक्षण करने में आसानी होती है।
- आवश्यक दस्तावेजों के बारे में : आवेदन की विश्वसनीयता बढ़ती है और प्रक्रिया तेज होती है।
- पत्र को साफ-सुथरा और पढ़ने योग्य लिखें: अधिकारी को पढ़ने में आसानी होती है और अच्छा प्रभाव पड़ता है।
- दिनांक (Date) : आवेदन की तारीख उसी दिन की लिखें जिस दिन आप एप्लीकेशन दे रहे हैं।
- अंत में अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाईल नंबर जरूर लिखें ओर हस्ताक्षर करना न भूलें |

बिजली कनेक्शन के लिए हिन्दी में आवेदन पत्र कैसे लिखें?
आज के समय में हर कोई अपने आप को सुविधा के साथ सुरक्षित रखना चाहता है, आज के जमाने में बिलजी , लाइट कनेक्शन का होना बहुत ही आवश्यक हो गया है | जैसे : जब भी कोई नया घर बनता है या पुराने घर में रहने जाता हैं और उस घर में बिजली को लेकर कोई समस्या होने के कारण भी लोग नया कनेक्शन लगवाते हैं ताकि बाद में कोई समस्या ना हो सके | बिजली की जरूरत तो बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की सुविधा, गर्मी में पंखा,कूलर और रात में रोशनी के लिए बिजली कनेक्शन बहुत जरूरी होती है और इसके लिए हमें बिजली विभाग में आवेदन करने के लिए पत्र लिखना होता है तो आईये जानते हैं आवेदन पत्र लिखने का सही और सटीक तरीका –
सेवा में,
अधिशासी अभियंता,
(बिजली विभाग का नाम),______________
(शहर / गाँव का नाम)_________________
विषय: नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन पत्र।
आदरणीय महोदय / महोदया,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम [आपका नाम लिखे] है और मैं [पूरा पता : मकान नंबर, गली, मोहल्ला, शहर] का / की स्थायी निवासी हूँ।
मुझे अपने उपरोक्त पते पर नया बिजली कनेक्शन की आवश्यकता है। मेरे घर / दुकान / प्रतिष्ठान में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं है जिसके कारण मुझे काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे पते पर जल्द से जल्द नया बिजली कनेक्शन प्रदान करने की कृपा करें|
धन्यवाद।
आपका नाम:_____________
पूरा पता : _______________
मोबाइल नंबर: _____________
दिनांक: ___ /___ /______
इसे भी पढ़े : बिजली बिल ज्यादा आने पर शिकायत पत्र
नया घरेलू बिजली कनेक्शन आवेदन पत्र कैसे लिखें |
ये तो सब के साथ होता है घर बन गया है, सामान भी आ गया है लेकिन बिजली नहीं है तो सब अधूरा लगता है। नया घर हो या पुराना, अगर उसमें अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं लिया है तो सबसे पहले बिजली विभाग को एक आवेदन पत्र देना होता है। बिना आवेदन के कनेक्शन बिजली नहीं मिलता और साथ ही में बिना सही format के आवेदन अक्सर रिजेक्ट यानि वापस कर दिया जाता है। तो अगर आप भी अपने घर के लिए नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं तो नीचे दिया गया format देखें अपने हिसाब से जानकारी चेंज करें जैसे नाम, पता आदि और सीधे use करें :

सेवा में,
अधिशासी अभियंता
विद्युत वितरण विभाग
लक्ष्मी नगर, दिल्ली
विषय: नए घरेलू बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं रितेश कुमार निवासी H.No F-x/5, गली नंबर 5, श्याम विहार, दिल्ली – 1100XX हूं। मैंने हाल ही में अपने इस पते पर नया मकान बनवाया है, जिसमें अभी तक बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरे इस पते पर घरेलू उपयोग हेतु नया बिजली कनेक्शन (2 KW) प्रदान करने की कृपा करें। मैंने आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, संपत्ति संबंधित कागजात एवं फोटो संलग्न कर दिए हैं।
कृपया मेरे आवेदन को स्वीकार कर जल्द से जल्द कनेक्शन प्रदान करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
रितेश कुमार
मोबाइल नंबर: 9876XXXXXX
पता : H.No F-x/5, गली नंबर 5, श्याम विहार, दिल्ली – 1100XX
दिनांक: 25 /03/2026
घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए?
| जरूरी दस्तावेज | जरूरी टिप्स |
|---|---|
| पहचान पत्र | documents attach करना न भूलें |
| एड्रेस प्रूफ | Mobile number जरूर दें |
| पासपोर्ट साइज फोटो | Application साफ और सही जानकारी के साथ लिखें |
इसे भी पढ़े : हिंदी में एप्लीकेशन कैसे लिखें
किरायेदार के लिए बिजली कनेक्शन आवेदन पत्र कैसे लिखें?
अगर आप किराए के मकान में रहते है और बिजली कनेक्शन अपने नाम पर करवाना चाहते हैं तो यह थोड़ा अलग मामला होता है। क्योंकि मकान आपका नहीं है इसलिए बिजली विभाग को यह भरोसा दिलाना ज़रूरी होता है कि मकान मालिक की सहमति से आप वहाँ रह रहे हैं और कनेक्शन ले रहे हैं। इसके लिए मकान मालिक की NOC यानि अनापत्ति प्रमाण पत्र भी साथ लगाना होता है क्योंकि बिना माकान मालिक के सहमती के आप बिजली कनेक्शन नहीं लगवा सकते। तो अगर आप भी किराए के मकान में नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं तो सही फॉर्मेट कुछ इस प्रकार है :

सेवा में,
अधिशासी अभियंता
विद्युत वितरण विभाग
पटपड़गंज, दिल्ली
विषय: किरायेदार के लिए नया बिजली कनेक्शन प्रदान करने हेतु आवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं राहुल कुमार, वर्तमान में मकान नंबर -XX, गली नंबर 10, पटपड़गंज, दिल्ली – 11009X में किराए पर रह रहा हूं। इस मकान के मालिक अमित शर्मा हैं।
मैं इस पते पर नया बिजली कनेक्शन लेना चाहता हूं। इसके लिए मकान मालिक की सहमति (Consent) भी प्राप्त है, जिसका प्रमाण संलग्न है।
अतः आपसे निवेदन है कि मुझे इस पते पर घरेलू उपयोग हेतु 1.5 KW का बिजली कनेक्शन प्रदान करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
राहुल कुमार
मोबाइल नंबर: 9123456780
पता : मकान नंबर -XX, गली नंबर 10, पटपड़गंज, दिल्ली – 11009X
दिनांक: 26/03/2026
| किरायेदार बिजली कनेक्शन जरूरी दस्तावेज |
|---|
| आधार कार्ड / पेन कार्ड |
| मकान मालिक की NOC (बहुत जरूरी है) |
| Rent agreement |
| पासपोर्ट साइज फोटो |
दुकान/ऑफिस के लिए नया बिजली कनेक्शन आवेदन पत्र
खुद का दुकान हो, आपका बड़ा बिजनेस हो या खुद की एजेंसी ऑफिस हो या कोई छोटा ही बिजनेस क्यों न हो बिजली के बिना कोई भी काम चल नहीं सकता। इस बात का ध्यान रखें की जब बात घर के कनेक्शन की और दुकान के कनेक्शन की आती है तो दोनों में फर्क होता है। दुकान या ऑफिस के लिए बिजली कनेक्शन व्यावसायिक श्रेणी में आता है जिसका बिजली का टैरिफ यानि दर घरेलू कनेक्शन से अलग होती है। इसलिए आवेदन पत्र में कनेक्शन का प्रकार “व्यावसायिक” लिखना ज़रूरी है। तो अगर आप भी अपनी दुकान या ऑफिस के लिए नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं तो नीचे दिया गया format को ध्यान से देखें और अपने हिसाब से बदलाव करके आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं :

सेवा में,
अधिशासी अभियंता
विद्युत वितरण विभाग
करोल बाग, दिल्ली
विषय: दुकान/ऑफिस के लिए नया बिजली कनेक्शन प्रदान करने हेतु आवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं सत्यम राजपूत, अपनी नई दुकान “XYZ Digital Services” के लिए बिजली कनेक्शन लेना चाहता हूं। मेरी दुकान का पता Shop No. XX, Main Market, करोल बाग, दिल्ली – 110005 है।
अतः आपसे अनुरोध है कि मेरे इस व्यवसाय के लिए 5 KW का commercial बिजली कनेक्शन प्रदान करने की कृपा करें। मैंने आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, दुकान के कागजात एवं फोटो संलग्न कर दिए हैं।
कृपया मेरे आवेदन को स्वीकार कर जल्द से जल्द कनेक्शन प्रदान करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
सत्यम राजपूत
मोबाइल नंबर: 9876XXXXXX
पता : Shop No. XX, Main Market, करोल बाग, दिल्ली – 110005
दिनांक: 26/03/2026
| दुकान/ऑफिस के लिए बिजली कनेक्शन कैसे लें | जरूरी दस्तावेज |
|---|---|
| बिजली कनेक्शन एप्लीकेशन देना होता है | ID proof (जैसे :आधार कार्ड) |
| अपने business की details देनी होती है | दुकान/ऑफिस के कागजात (Rent agreement / ownership proof) |
| जितने बिजली चाहिए जैसे 3KW, 5KW mention जरुर करें | Business proof (GST / registration, अगर हो) |
| पासपोर्ट साइज फोटो |
पुराने बिजली कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर करने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें ?
कई बार ऐसा होता है कि घर किसी और के नाम पर था और बिजली कनेक्शन भी उन्हीं के नाम पर था | चाहे घर के बड़े-बुज़ुर्ग हों, या पहले मालिक कोई और थे या कोई भी ऐसी परिस्थिति। अब घर आपका हो गया है लेकिन बिजली का मीटर अभी भी पुराने नाम पर है। ऐसे में बिजली विभाग को आवेदन पत्र देकर कनेक्शन अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना ज़रूरी होता है वरना बिल और ज़िम्मेदारी दोनों पुराने नाम पर ही रहती है। तो अगर आप भी बिजली कनेक्शन अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो आवेदन पत्र को सही फॉर्मेट में लिखना जरुरी होता है जो इस प्रकार है :

सेवा में,
अधिशासी अभियंता
विद्युत वितरण विभाग
शाहदरा, दिल्ली
विषय: बिजली कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर करने हेतु आवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं मोहित कुमार, निवासी X-66 गली नंबर X, शाहदरा, दिल्ली – 1100XX हूं। इस पते पर लगा हुआ बिजली कनेक्शन पहले अजय कुमार के नाम पर है।
मैंने यह संपत्ति हाल ही में खरीदी है, इसलिए मैं इस बिजली कनेक्शन को अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना चाहता हूं।
कनेक्शन संख्या: 567890XXXX
अतः आपसे निवेदन है कि बिजली कनेक्शन को मेरे नाम पर ट्रांसफर करने की कृपा करें। मैंने आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ संलग्न कर दिए हैं।
धन्यवाद।
मोहित कुमार
मोबाइल नंबर: 9876XXXXXX
पता : X-66 गली नंबर X, शाहदरा, दिल्ली – 1100XX
दिनांक: 26/03/2026
| जरूरी दस्तावेज | जरूरी टिप्स |
|---|---|
| पहचान पत्र (Aadhaar/PAN) | बिजली कनेक्शन नंबर सही लिखें |
| एड्रेस प्रुफ | पुराने मालिक की details clear रखें |
| पुराना बिजली बिल | सभी documents साथ attach करना न भूले |
| NOC (अगर जरूरी हो) |
Bijli Connection Application PDF कैसे डाउनलोड करें
अगर आप बिजली कनेक्शन का एप्लीकेशन फॉर्मेट लिखा हुआ पीडीऍफ़ चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फॉर्मेट में भी डाउनलोड करके एप्लीकेशन लिख सकते हैं :
बिजली कनेक्शन सवाल और जवाब (FAQs)
बिजली कनेक्शन के लिए ये कुछ डॉक्यूमेंट लग सकते है:
Aadhaar Card/Pan Card (ID Proof), Address Proof (Rent Agreement / Registry), Passport size photo, Mobile number, Property proof (माकन मालिक के केस में), NOC (अगर किरायदार हो तो) आदि
हाँ, अगर आप किराये के मकान मे रहते है ओर खुद के नाम पर बिजली कनेक्शन चाहते है तो मिल सकता है। लेकिन मकान मालिक से अनुमति यानि NOC होना जरूरी होता है।
सबसे पहले आप अपने क्षेत्र के बिजली विभाग के ऑफिस जाकर आवेदन कर सकते हैं और बिजली विभाग की वेबसाइट / ऐप से ऑनलाइन भी कर सकते हैं और ऑनलाइन में आपको फॉर्म भरना होता है और दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।
इस बात का ध्यान रखे की जिस भी चीज के लिए आप बिजली कनेक्शन चाहते है उसके हिसाब से आपको डॉक्यूमेंट देना होता है अगर जो डॉक्यूमेंट आप दे रहे है वो अधूरे है या गलत है तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है. साथ ही में रिजेक्ट होने के और भी कुछ कारण हो सकते है जैसे की अधूरा एप्लीकेशन या फॉर्म, हस्ताक्षर ना करना, गलत पता या उस जगह पर पहले से ही बिजली बिल का बकाया बिल रह जाना जैसे और भी अन्य कारण हो सकते हैं |
आमतौर पर बिजली कनेक्शन में :
3–7 दिन : अगर आपका एरिया पहले से डेवलप है, बिजली लाइन मौजूद है और सभी डॉक्यूमेंट सही हैं, तो कनेक्शन जल्दी मिल जाता है।
7–15 दिन : अगर बिजली विभाग को इंस्पेक्शन, लोड चेक या कोई तकनीकी जांच करनी पड़े, तो थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। डायरेक्ट कहे तो 15 दिन के अन्दर हो जाता है |