क्या आपका signature बदल गया है? चाहे खाता SBI PNB BOI HDFC UCO Union Indian BOB या किसी भी बैंक मे हो और बैंक में mismatch की वजह से problem हो रही है? तो बता दु दोस्तों ये मेरे साथ भी कुछ समय पहले हुआ था और मैंने फिर अपने हस्ताक्षर को चेंज/अपडेट करवाया था | जब मैंने अपना बैंक अकाउंट खुलवाया था तब मे स्कूल मे पढता था और आपको तो पता ही होगा जब खाता खुलवाते है तो हमसे सिग्नेचर भी मांगा जाता है उस समय तो हम जैसा भी हो कर देते है लेकिन दिक्कत तब आती है जब हमे वो किया हुआ सिग्नेचर याद नहीं रहता और बैंक से जब हम पैसा निकालने का फॉर्म भरके पैसा निकालते है या कोई फॉर्म भरते है, या बैंक से सम्बंधित कोई भी काम करवाते है तो साथ मे सिग्नेचर भी करना होता है लेकिन सिग्नेचर मैच न होने से हमारा काम अधूरा ही रह जाता है |
और यही मेरे साथ भी हुआ अकाउंट तो खुलवा लिया लेकिन जब कुछ समय बाद मेरा अकाउंट किसी कारण फ्रीज हो गया था यानि लेन-देन नहीं हो पा रहा था तब बैंक खाता Unfreez करने के लिए एप्लीकेशन लिखा और आप तो जानते ही होंगे कोई भी एप्लीकेशन क्यों न आप लिख रहे हो आखरी में सिग्नेचर करना होता है और यही मुझे दिक्कत आई क्योंकि मेरा जो सिग्नेचर है वो मैच नहीं कर रहा था तब सबसे पहले मैंने अपना सिग्नेचर चेंज करवाया और फिर अकाउंट अन्फ्रीज , हो सकता आप कोई और परिस्थिति में हो | तो मुझे तो बहोत ज्यादा प्रॉब्लम हुई थी लेकिन मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है की आपके साथ ऐसा न हो |
जैसा कि आप जानते हैं, बैंक में हस्ताक्षर (सिग्नेचर) खाताधारक की पहचान का प्रमाण होता है। बिना हस्ताक्षर के बैंक अधिकारी किसी भी प्रकार की सहायता नहीं कर सकते। उदाहरण के लिए, यदि आप बैंक से नकद (कैश) या चेक के माध्यम से पैसे निकालते हैं, तो हस्ताक्षर का मिलान बहुत जरुरी है। यदि हस्ताक्षर मेल नहीं खाते हैं, तो बैंक अधिकारी भुगतान नहीं कर पाएंगे यानि आपके खुद के पैसे को भी आपको निकालने में दिक्कत आयेगी और साथ में कई सारी असीमित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की SBI बैंक हो या कोई सा भी बैंक में सिग्नेचर चेंज करने के लिए हिंदी में एप्लीकेशन कैसे लिखें, क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं, किन-किन बातों का आपको ध्यान रखना है और भी जरुरी जानकारी हम जानेंगे |
बैंक अकाउंट सिग्नेचर चेंज एप्लीकेशन लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें
- नई सिग्नेचर साफ और पूरी होनी चाहिए, क्योकि आगे चलके यही बैंक में आप इस्तेमाल करेंगे।
- खाता नंबर और शाखा का नाम सही लिखें, गलती होने पर काम पूरा होने में दिक्कत हो सकता है।
- आवेदन पत्र में सरल और आदर भाव वाले शब्दों का उपयोग करें|
- सभी जरूरी दस्तावेज़ साथ रखें जैसे की पहचान पत्र, पासबुक, चेक बुक, फॉर्म आदि।
- बैंक फॉर्म सही तरीके से भरें, अधूरा या गलत फॉर्म जमा न करें।
- आवेदन पत्र पर स्वयं सिग्नेचर करें |
- सारे दस्तावेज़ एक साथ जमा करें, अधूरे होने पर बैंक वापस कर सकता है।
- रसीद या नोटिस संभालकर रखें, या दिया गया एप्लीकेशन का एक फोटो क्लिक करके भी रखें ताकि आपके पास प्रुफ रहे।
इसे भी पढ़े : बैंक अकाउंट नाम में सुधार करने हेतु आवेदन पत्र कैसे लिखें

बैंक में सिग्नेचर चेंज करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्मेट
बैंक में सिग्नेचर चेंज करने के लिए एप्लीकेशन तभी बैंक द्वारा लिया जायेगा जब आप सही फॉर्मैट में लिखोगे चाहे आप सिग्नेचर चेंज करने की एप्लीकेशन लिख रहे हो या मोबाईल नंबर चेंज एप्लीकेशन हर एक का अपना सही फॉर्मैट होता है और उसी फॉर्मैट में हम लिखना होता है साथ ही में बातों को सरल और स्पष्ट रूप से रखना होता है ताकि बैंक संबंधित जो भी हम काम करवा रहे हैं उसमें कोई भी दिक्कत न हो, तो चलिए जानते हैं बैंक अकाउंट सिग्नेचर चेंज एप्लीकेशन लिखने का सही फॉर्मैट जो इस प्रकार है :
सेवा में,
प्रबंधक महोदय / महोदया
__________ [ यहाँ बैंक का नाम लिखें]
__________ [शाखा का नाम] शाखा]
__________ [शहर का नाम]
विषय: बैंक अकाउंट में सिग्नेचर बदलने हेतु आवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा खाता आपके बैंक में [खाता संख्या] के तहत चालू है। मेरा वर्तमान सिग्नेचर बदलने की आवश्यकता है। कृपया मेरे खाते के लिए नया सिग्नेचर अपडेट करने की कृपा करें।
नई सिग्नेचर :
[यहाँ अपनी नई सिग्नेचर लगाएँ]
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी सिग्नेचर बदलने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने की कृपा कीजिएगा।
धन्यवाद।
आपका नाम__________________
आपका पता__________________
खाता नंबर _____________________
मोबाइल नंबर_________________
दिनांक_______________________

बैंक पुराना सिग्नेचर याद नही नया सिग्नेचर अपडेट एप्लीकेशन कैसे लिखें?
यह तो सबसे बड़ी मुसीबत है, बैंक में सिग्नेचर करने जाओ और याद ही नहीं कि पहले कैसे किया था और याद भी कैसे रहे क्योकि या तो खाता खुलवाए समय हो गया है या तो कभी सिग्नेचर करने की जरुरत नही पड़ी । ये आपके साथ भी हुआ होगा आपने जल्दबाज़ी में खाता खुलवाया था क्योकि कही आपसे बैंक खाता माँगा जा रहा था, या कभी किसी और ने करवा दिया था, या बस इतने साल हो गए कि याद ही नहीं रहा और अब हर बार बैंक वाले कह देते हैं “सर सिग्नेचर match नहीं हो रहा।” न पैसे निकल रहे हैं, न चेक क्लियर हो रहा है यानि इस एक प्रॉब्लम से बैंक का सारा काम अटका पड़ा है। लेकिन ऐसे में आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योकि इसका एक सरल सा समाधान है, बैंक में आपको एक application देनी होती है जिसमें आप साफ लिखते हैं कि पुराना सिग्नेचर याद नहीं है और नया सिग्नेचर अपडेट किया जाए। साथ में आपको एक Indemnity Bond भी देनी पड़ सकती है वो बैंक पर निर्भर करता है जो ज़्यादातर बैंक ब्रांच में ही मिल जाती है। तो अगर आप भी इसी परेशानी में हैं तो नीचे दिए गए formats देखें और अपनी situation के हिसाब से use करें :
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी,
State Bank of India
Gandhi Nagar Branch, Bhopal – 4620XX
विषय : पुराना हस्ताक्षर याद न होने के कारण नया हस्ताक्षर अपडेट करने हेतु आवेदन।
महोदय,
मेरा नाम Mohan Lal Sharma है। मेरा खाता संख्या 5512XXXXXX है।
मेरा पुराना हस्ताक्षर जो बैंक में दर्ज है वो मुझे याद नहीं है जिसकी वजह से मेरे बैंकिंग कार्य रुके हुए हैं। कृपया मेरे खाते में नया हस्ताक्षर अपडेट करने की कृपा करें।
नए हस्ताक्षर : ………….. (यहाँ नया सिग्नेचर करें)
धन्यवाद।
Mohan Lal Sharma
मोबाइल : 9754XXXXXX
दिनांक : 05 अप्रैल 2026
हस्ताक्षर :

बैंक में सिग्नेचर चेंज एप्लीकेशन हिंदी में कैसे लिखें?
क्या आपका बैंक में जो सिग्नेचर रजिस्टर है वो अब आपके मौजूदा हस्ताक्षर से मेल नहीं खाता? या किसी कारण से आपने जानबूझकर अपना सिग्नेचर बदल लिया है लेकिन अब भी बैंक के फॉर्म और चेक पर वही पुराना सिग्नेचर करना पड़ रहा है जो अब आप करते ही नहीं? पता न हो तो ये परेशानी बहुत बड़ी लगती है लेकिन ये जादातर लोगो को से होता है और इसका समाधान भी सरल और आसान है। बस एक सिग्नेचर चेंज एप्लीकेशन बैंक में जमा करनी होती है जिसमें आप अपना पुराना और नया दोनों हस्ताक्षर करते हैं और बैंक उसे अपडेट कर देता है। तो अगर आप भी अपना बैंक सिग्नेचर बदलवाना चाहते हैं तो नीचे दिया गया format देखें और सीधे use करें :
सेवा में,
शाखा प्रबंधक
Bank of Baroda
सिविल लाइन्स ब्रांच, नागपुर – 4400XX
विषय : बैंक खाते में हस्ताक्षर बदलने हेतु आवेदन पत्र।
आदरणीय महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम Ramesh Pawar है और आपकी बैंक शाखा में मेरा बचत खाता है जिसका खाता संख्या 4521XXXXXX है। समय के साथ मेरे हस्ताक्षर में बदलाव आ गया है जिसके कारण बैंक में रजिस्टर पुराने हस्ताक्षर और मेरे मौजूदा हस्ताक्षर में अंतर आ गया है। इस वजह से मुझे बैंक की सेवाओं जैसे चेक, withdrawal form और अन्य कार्यों में परेशानी हो रही है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे खाते में मेरे हस्ताक्षर को नए हस्ताक्षर से अपडेट किया जाए।
नए हस्ताक्षर : ………….. (यहाँ नया सिग्नेचर करें)
धन्यवाद।
Ramesh Pawar
खाता संख्या : 4521XXXXXX
मोबाइल : 9823XXXXXX
दिनांक : 05 अप्रैल 2026
हस्ताक्षर : …………….. (पुराना वाला )

Signature Mismatch होने पर Application कैसे लिखें
कई बार बैंक में चेक जमा करने जाते हैं या पैसे निकालने जाते हैं और बैंक कर्मचारी कह देता है “सर, आपका सिग्नेचर मैच नहीं हो रहा।” और आपका काम वहीं रुक जाता है समय तो बर्बाद होता है साथ ही में दिमाग भी ख़राब हो जाता है लेकिन ये बैंक तरफ से नही हो रहा होता ये समस्या आपकी तरफ से आ रही होती है जिसे ठीक करना बहुत ही जरुरी होता। यह Signature Mismatch की समस्या तब होती है जब आपके हस्ताक्षर समय के साथ थोड़े बदल जाते हैं जो लगभग लोगो के साथ होता ही है | हो सकता है आपने अपना खाता स्कूल समय में खुलवाया हो और समय की साथ आपका अब सिग्नेचर बदल गया हो लेकिन बैंक के रिकॉर्ड में वही पुराना सिग्नेचर दर्ज रहता है जब तक आप नया सिग्नेचर चेंज/अपडेट नही करवाते । ऐसे में एक सिंपल सी application लिखकर बैंक को बताना होता है कि आपका सिग्नेचर बदल गया है और उसे अपडेट किया जाए। तो अगर आपके साथ भी यही हो रहा है तो नीचे दिया गया format देखें :
सेवा में,
शाखा प्रबंधक
Punjab National Bank
मॉडल टाउन ब्रांच, लुधियाना — 1410XX
विषय : Signature Mismatch के कारण हस्ताक्षर अपडेट करने हेतु आवेदन पत्र।
आदरणीय महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम Gurpreet Singh है और आपकी बैंक शाखा में खाता संख्या :7823XXXXXX का खाता धारक हूँ | हाल ही में जब मैं बैंक से पैसे निकालने गया तो बताया गया कि मेरा हस्ताक्षर बैंक के रिकॉर्ड में दर्ज हस्ताक्षर से मेल नहीं खा रहा यानि Signature Mismatch हो रहा है। दरअसल समय के साथ मेरे हस्ताक्षर में स्वाभाविक बदलाव आ गया है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि बैंक रिकॉर्ड में मेरे पुराने हस्ताक्षर को नए हस्ताक्षर से बदला जाए ताकि आगे कोई परेशानी न हो।
नए हस्ताक्षर : ………….. (यहाँ नया सिग्नेचर करें)
धन्यवाद।
Gurpreet Singh
खाता संख्या : 7823XXXXXX
मोबाइल : 9781XXXXXX
दिनांक : 05 अप्रैल 2026
हस्ताक्षर : Gurpreet Singh ( यहाँ पुराना सिग्नेचर करें )
नोट : अगर आपका पुराना सिग्नेचर मिसमैच दिखा रहा है तो आप नए सिग्नेचर एप्लीकेशन के लिए पुराना सिग्नेचर भी करना पड़ता है इससे ये साबित होता है की जो खाता धारक है वही चेंज करवाना चाहता है | लेकिन अगर आपको पुराना याद नहीं तो आप बैंक मेनेजर से बात कर सकते है |

Old Signature Change करने के लिए Application
कुछ लोगों ने बचपन में या बहुत पहले बैंक खाता खुलवाया था उस वक्त जो सिग्नेचर किया था वो बहुत अलग था कुछ भी लिख दिया था। लेकिन अब समय के साथ उम्र बढ़ी, सोच बदली और सिग्नेचर भी बदल गया। लेकिन बैंक में अभी भी वही पुराना सिग्नेचर दर्ज है जो आप खुद भी ठीक से नहीं कर पाते। ऐसे में हर बार बैंक जाने पर वही पुराना सिग्नेचर याद करना पड़ता है कई बैर तो सिचुएशन ऐसी बन जाती है की सिग्नेचर मैच न होने पर बैंक कर्मचारी आपसे बार बार करवाते है जो बहुत झंझट का काम है। इस पुराने सिग्नेचर को बदलवाने के लिए बस एक application लिखनी होती है। जो नीचे दिए गया फॉर्मेट में बताया गया है तो नीचे दिया गया format देखें और पुराने सिग्नेचर से हमेशा के लिए छुटकारा पाएं :
सेवा में,
शाखा प्रबंधक
State Bank of India
Byculla Branch, Mumbai — 4000XX
विषय : पुराने हस्ताक्षर बदलकर नए हस्ताक्षर दर्ज करने हेतु आवेदन पत्र।
आदरणीय महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम Subham Rajput है और आपकी बैंक शाखा में मेरा बचत खाता है जिसका खाता संख्या 3389XXXXXX है। यह खाता मैंने लगभग 8 साल पहले खुलवाया था। खाता खुलवाते समय मेरे हस्ताक्षर जो बैंक में दर्ज किए गए थे वो अब मेरे मौजूदा हस्ताक्षर से बिल्कुल अलग हो गए हैं। इस कारण मुझे हर बार बैंकिंग कार्यों में परेशानी होती है।
महोदय आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे खाते में दर्ज पुराने हस्ताक्षर को हटाकर नए हस्ताक्षर अपडेट किए जाएं।
नए हस्ताक्षर : ………….. (यहाँ नया सिग्नेचर करें)
धन्यवाद।
Subham Rajput
खाता संख्या : 3389XXXXXX
मोबाइल : 9769XXXXXX
दिनांक : 05 अप्रैल 2026
हस्ताक्षर : Subham Rajput (यहाँ जो बैंक में है पुराना वाला वही करना होगा, याद न हो तो बैंक मेनेजर से बात करें )
New Signature Update करने के लिए Application
कई बार ऐसा होता है कि आपने जानबूझकर अपना सिग्नेचर बदला है शायद पहले वाला सिग्नेचर बहुत आसान था और कोई भी copy कर लेता था, या आपने सोचा कि नया और अच्छा सिग्नेचर बनाना चाहिए। नया सिग्नेचर बना भी लिया लेकिन बैंक में अभी भी पुराना दर्ज है। अब जब भी बैंक में kyc फॉर्म या कोई form भरते हैं या चेक देते हैं तो नया सिग्नेचर करते हैं और बैंक मना कर देता है। इस झंझट से बचने के लिए बैंक को एक application देके बताना होता है कि आपका नया सिग्नेचर यह है इसे अपडेट कर दीजिए। तो अगर आप भी सही फॉर्मेट में एप्लीकेशन लिख कर देना चाहते है तो नीचे दिया गया format में ओने हिसाब से जानकारी चेंज करें और बैंक में जमा करें :
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी
HDFC Bank
Vastrapur Branch, Ahmedabad – 3800XX
विषय : बैंक खाते में नए हस्ताक्षर अपडेट करने हेतु आवेदन पत्र।
आदरणीय महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम Karan Mehta है और आपकी बैंक शाखा में मेरा बचत खाता है जिसका खाता संख्या 6612XXXXXX है। मैंने हाल ही में अपना हस्ताक्षर बदला है। मेरे नए हस्ताक्षर और बैंक में दर्ज पुराने हस्ताक्षर में अंतर होने के कारण मुझे बैंकिंग कार्यों में परेशानी आ रही है। मैं चाहता हूँ कि बैंक के रिकॉर्ड में मेरा नया हस्ताक्षर अपडेट कर दिया जाए।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि नीचे दिए गए नए हस्ताक्षर को मेरे खाते में अपडेट किया जाए।
नए हस्ताक्षर : ………….. (यहाँ नया सिग्नेचर करें)
धन्यवाद।
Karan Mehta
खाता संख्या : 6612XXXXXX
मोबाइल : 9925XXXXXX
दिनांक : 05 अप्रैल 2026
हस्ताक्षर : Karan Mehta (पुराना वाला सिग्नेचर )
बैंक अकाउंट सिग्नेचर बदलने के लिए क्या – क्या लगता है ?
जब बात बैंक में कुछ अपडेट या चेंज कराने की आती है तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट देना पड़ता है प्रुफ के तौर पर की वैसे ही अगर आप अपना सिग्नेचर चेंज/अपडेट करवाना चाहते है तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट देना हो सकता है जो इस प्रकार है :
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- पासबुक
- सिग्नेचर चेंज आवेदन पत्र/ एप्लीकेशन फॉर्म
बैंक में सिग्नेचर चेंज एप्लीकेशन सवाल और जवाब (FAQs)
बैंक में हस्ताक्षर बदलने के लिए आपको अपना होम ब्रांच में जाना होगा जहां आपका खाता खुला है|
ज़्यादातर बैंकों में सिग्नेचर अपडेट होने में 3 से 7 कार्य दिवस लगते हैं। SBI जैसे बड़े बैंकों में कभी-कभी 10 दिन भी लग सकते हैं। हालाकि ये बैंक के कर्मचारी पर भी निर्भर करता है |
बैंक सिग्नेचर चेंज करने के लिए इन documents की ज़रूरत पड़ती है: Aadhaar Card, PAN Card, Passbook और अगर आप फॉर्म के माध्यम से यानि फॉर्म भरके कर रहे है तो एक self-attested फोटो की जुर्रत भी पड़ सकती है । कुछ बैंक Signature Change Form अलग से भरवाते हैं जो Branch में मिल जाता है। Application के साथ यह सब लगाकर जाएं तो काम एक बार में हो जाता है।
हाँ , अगर आपको पुराना सिग्नेचर बिल्कुल भी याद नहीं है तो घबराएं नहीं बैंक में जाकर Branch Manager से मिलें और अपनी परेशानी बताएं। वे आपको Indemnity Bond भरवा सकते हैं जिसमें आप लिखित में देते हैं कि पुराना सिग्नेचर याद नहीं और आप नए सिग्नेचर की ज़िम्मेदारी लेते हैं। अगर आप पुराने खाता धारक है और वो जानते है तो वो खुद ही आपको बता सकते है की आपका सिग्नेचर कुछ ऐसा है और फिर आप करके अपडेट कर सकते है |
सबसे पहले ब्रांच में जाएं और Branch Manager को बताएं। Signature Change Application जमा करें। जब तक नया सिग्नेचर अपडेट नहीं होता तब तक पुराने सिग्नेचर से ही चेक भरें चाहे वो कितना भी मुश्किल लगे। नया सिग्नेचर अपडेट होने के बाद ही नया सिग्नेचर का आप इस्तेमाल कर सकते है और rejection की समस्या खत्म हो जाएगी।
अभी ज़्यादातर बैंकों में सिग्नेचर चेंज के लिए Branch में जाना ज़रूरी होता है क्योंकि इसमें आपको सामने बैठकर पुराना और नया दोनों सिग्नेचर करने होते हैं। कुछ Private Banks जैसे HDFC और ICICI में Net Banking से Request डाली जा सकती है लेकिन verify करने के लिए Branch जाना पड़ सकता है। सबसे अच्छा है आप अपने बैंक ब्रांच में जाओ और सिग्नेचर चेंज एप्लीकेशन के माध्यम से आप अपडेट/चेंज करवा सकते हैं |
हाँ, ज़रूरी है। बैंक यह verify करता है कि पुराने सिग्नेचर से नए सिग्नेचर में बदलाव की request आप खुद कर रहे हैं। इसलिए application में एक बार पुराना सिग्नेचर और एक से तीन बार नया सिग्नेचर करना होता है। अगर पुराना सिग्नेचर बिल्कुल नहीं आता तो Branch Manager से बात करें।
नहीं, सिग्नेचर चेंज का ATM, Net Banking या UPI पर कोई असर नहीं होता। यह सिर्फ बैंक के Physical records में update होता है जो चेक, withdrawal form और बैंक में होने वाले physical transactions के लिए काम आता है।