नमस्ते दोस्तों स्वागत है आपका ApplicationFormat.in पर, क्या आप एक खाता धारक हैं और पासबुक से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं? क्या आपका पासबुक खो गया है, चोरी हो गया है, या फिर लेन-देन की एंट्री के कारण भर गया है? ऐसे में आपको बैंक से नया पासबुक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। लेकिन सवाल यह है कि इसके लिए आवेदन कैसे करें?
यह समस्या नई नहीं है, और कई लोगों को इसे लेकर असमंजस होता है। पासबुक का उपयोग न केवल बैंकिंग गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए किया जाता है, बल्कि यह कई महत्वपूर्ण कार्यों में भी मदद करता है, जैसे कि लोन लेने, सरकारी स्कीम का लाभ उठाने, और अपनी आय का प्रमाण देने में। इसलिए, अगर आपका पासबुक खो गया है या उपयोग में नहीं है, तो इसे तुरंत बदलवाना या नया लेना आवश्यक है।
पासबुक सिर्फ एक साधारण कागज़ नहीं है यह आपके बैंक खाते की जानकारी का रिकॉर्ड है:
- यह बताता है कि आपके खाते में कितना पैसा है और किन तारीखों पर लेन-देन हुआ।
- सरकारी या निजी क्षेत्र में कई जगह पासबुक आपकी आय और खाता प्रमाण के रूप में काम आता है।
- लोन लेने, सब्सिडी पाने, और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पासबुक अनिवार्य होता है।
अगर पासबुक खो जाता है, भर जाता है, या चोरी हो जाता है, तो बैंकिंग कार्यों में रुकावट आती है। साथ ही, खाता धारक के लिए यह एक बड़ी असुविधा बन सकता है।
अगर आपको नया पासबुक चाहिए, तो आपको अपने बैंक शाखा के प्रबंधक को एक आवेदन पत्र लिखना होगा। यह आवेदन सरल, स्पष्ट और विनम्र भाषा में होना चाहिए। इसमें अपनी समस्या को ठीक से बताना और खाता की जानकारी जैसे खाता नंबर जरूरी होता है।

नया पासबुक के लिए एप्लीकेशन फॉर्मैट
कई कारण हो सकते जब आपको नया पासबुक की जरूरत पड़ती है हो सकता है आपका पासबुक भर गया हो, खो गया हो, फट गया हो आदि | लेकिन अगर नया पासबुक चाहिए तो इसके लिए आपको बैंक मैनेजर को एक एप्लीकेशन लिखना होगा | क्या सही तरीका है और कैसे लिखना है चलिए जानते है :
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी,
______ [बैंक का नाम],
______ [शाखा का पता]
विषय: नया पासबुक जारी करने के लिए आवेदन पत्र |
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं ________ [आपका नाम], आपके बैंक का खाताधारक हूं। मेरा खाता संख्या _______ [खाता नंबर] है। मेरी पासबुक _______ [खो गई है/भर गई है/चोरी हो गई है], जिसके कारण मुझे अपने खाते की जानकारी प्राप्त करने और अन्य बैंकिंग कार्य करने में कठिनाई हो रही है।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मुझे एक नई पासबुक जारी करने की कृपा करें। आपकी सहायता के लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा।
धन्यवाद !
____ [आपका नाम]
____ [मोबाइल नंबर]
____ [तारीख]
____ [हस्ताक्षर]

नई पासबुक के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें? New Passbook Application in Hindi
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी,
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,
रायपुर, छत्तीसगढ़
विषय: नई पासबुक जारी करने हेतु आवेदन पत्र |
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं विक्रम सिंह राठौर, आपके बैंक का खाताधारक हूं। मेरा खाता संख्या 43567XXXXXX है। मेरी वर्तमान पासबुक में लेन-देन की सभी पेज भर चुकी हैं, जिससे मुझे अपने खाते की लेन-देन की स्थिति जानने और अन्य आवश्यक बैंकिंग कार्यों को पूरा करने में परेशानी हो रही है।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मुझे एक नई पासबुक जारी करने की कृपा करें |आपकी सहायता के लिए मैं सदा आभारी रहूंगा।
धन्यवाद !
विक्रम सिंह राठौर
मोबाइल नंबर: 98766XXXXX
खाता संख्या : 43567XXXXXX
हस्ताक्षर: विक्रम सिंह राठौर
तारीख: 16/01/2025
इसे भी पढे :
- एटीएम कार्ड के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखे
- बैंक खाता बंद करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
- माइनर बैंक अकाउंट को मेजर मे कैसे बदले
- पता बदलने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
नया पासबुक की जरूरत क्यों पड़ती है ?
सोचिए, अगर आपको लोन के लिए आवेदन करना है, सरकारी योजना के लिए आवेदन करना है, या किसी काम के लिए आपसे बैंक पासबुक मांगा जाता है, लेकिन आपके पास यह उपलब्ध नहीं है तो
- आपकी जमा राशि का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाएंगे।
- खाता का लेन-देन प्रमाणित नहीं कर पाएंगे।
- सरकारी योजना का लाभ लेने में देरी हो सकती है।
इसके अलावा, पासबुक भर जाने पर नई एंट्रीज कराने का कोई विकल्प नहीं रहता। इस वजह से, आपका खाता हिस्टरी अधूरा रह सकता है, जो भविष्य में समस्या पैदा कर सकता है।
नया पासबुक के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखे (FAQs)
प्रुफ की बात करे तो ज़्यादातर बैंकों में नई पासबुक के लिए ID proof नहीं माँगते बस आपका account number और application काफी होता है। लेकिन अगर पासबुक चोरी हो गई है या खो गई है, तो कुछ बैंक Aadhar card या कोई एक ID proof माँग सकते हैं। तो safe रहने के लिए जाते वक्त एक Aadhar की copy साथ रख लो काम आए न आए, रखने में क्या जाता है।
ये बैंक पे depend करता है SBI जैसे बड़े बैंकों में same day भी मिल जाती है अगर branch में rush नहीं है। कुछ बैंक 2-3 दिन का time लेते हैं। Private banks जैसे HDFC, ICICI में generally same day या next day मिल जाती है। बस सुबह जल्दी जाओ counter खुलते ही ज़्यादा wait नहीं करना पड़ेगा।
ज़्यादातर बैंकों में अभी भी physically branch जाना पड़ता है नई passbook के लिए। लेकिन कुछ बैंक जैसे SBI में net banking या YONO app से request डाल सकते हो। फिर भी passbook लेने तो branch जाना ही पड़ेगा वो घर पे नहीं आती अभी तक! 😄
जब पुराना पासबुक भर जाता है, फट जाता है या खो जाता है, तब नया पासबुक लेना पड़ता है।
हाँ, ज्यादातर बैंकों में नया पासबुक लेने के लिए एक सही फॉर्मेट में एप्लीकेशन देना जरूरी होता है।
एप्लीकेशन हमेशा अपने बैंक ब्रांच के ब्रांच मैनेजर को लिखी जाती है।
एप्लीकेशन में अपना नाम, खाता नंबर, ब्रांच का नाम, और नया पासबुक चाहिए इसका कारण लिखना होता है।
नहीं, ज्यादातर मामलों में खाता धारक को खुद बैंक जाना पड़ता है।
पहली बार passbook free में मिलती है account खोलते वक्त। लेकिन अगर passbook भर गई है तो दोबारा भी free में मिलती है ज़्यादातर बैंकों में। हाँ, अगर passbook खो गई या चोरी हो गई तो कुछ बैंक ₹50 से ₹100 तक charge कर सकते हैं। हर बैंक का अलग rule है अपनी branch से एक बार confirm कर लो।