क्या आप भी एक माइनर खाताधारक हैं? क्या आप भी आपने खाते से एक लिमिट के बाद पैसे निकाल या फिर किसी को ट्रांसफर नहीं कर पाते हैं यानि 5000 या 10,000 रुपए ही महीने में ट्रांजेकशन कर पाते हैं और अपने बैंक खाते की लिमिट बढ़ाना चाहते हैं? या चैक बुक का इस्तेमाल करना चाहते हैं | बैंक के नियमानुसार आपका माइनर खाता होने के कारण आप बैंक की कई सारी सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाते |
जैसे की नेट बैंकिंग, एक लिमिट तक पैसा निकालना या किसी को भेजना, Bank OverDraft का भी आप इस्तेमाल नहीं कर सकते। तो आप भी अपने छोटे खाते को बड़े खाते में बदलवा सकते हैं यानि की माइनर से खाता को मेजर करवा सकते हैं जिससे की बैंक की सभी सेवाओं का लाभ आपको मिल सके | इसके लिए आप अपने बैंक ब्रांच में एप्लीकेशन लिखकर आवेदन कर सकते हैं जिससे की आपका खाता माइनर से मेजर में हो सके |
माइनर खाता एक ऐसा बैंक खाता होता है, जो 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है। यह खाता बच्चों को छोटी उम्र से ही बचत और पैसों को मैनेज करना और सिखाने में मदद करता है।
जैसे की आप जानते हैं की स्कूल के समय में जब बच्चों को छात्रवृत्ति (scholarship)दी जाती है और सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिलती है जो आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है लेकिन उस समय आपकी की उम्र 18 वर्ष से कम होती है इसलिए माइनर खाता होता है|
जिसके कारण आप सीमित सेवाओं का उपयोग कर पाते हैं जब आपकी उम्र 18 प्लस हो जाती है तब RBI के नियम के अनुसार खाते को मेजर में बदलना अनिवार्य हो जाता है। ऐसा में अगर इस नियम का पालन नहीं होने पर आपका अकाउंट होल्ड कर दिया जाता है जिससे आप बैंक की सेवाओं का लाभ नहीं ले पाते ।
आज हम इस पोस्ट के ,माध्यम से जानेंगे की माइनर से मेजर यानि छोटे से बड़ा खाता करने के लिए सही एप्लीकेशन फॉर्मैट क्या है? एप्लीकेशन लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें, माइनर से मेजर में खाता करने के क्या लाभ हैं और भी जरूरी जानकारी जानेंगे |

माइनर से मेजर अकाउंट में बदलने के लिए एप्लीकेशन फॉर्मैट
माइनर अकाउंट को मेजर अकाउंट में बदलने लिए बस सही फॉर्मेट में बैंक मैनेजर को एक आवेदन पत्र देना होता है साथ में कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ जैसे आधार-कार्ड, 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र लगाने होते हैं। तो अगर आप भी अपना माइनर अकाउंट मेजर में बदलवाना चाहते हैं तो नीचे दिया गया format देखें और अपने हिसाब जानकारी भरके सीधे यूज करें :
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी,
_____ [बैंक का नाम],
_____ [शाखा का पता]
विषय: माइनर खाता को मेजर खाता में बदलने हेतु आवेदन पत्र |
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं _______ [आपका नाम], आपके बैंक में खाता संख्या ______ [आपका खाता नंबर] का धारक हूं। मेरा खाता वर्तमान में माइनर खाता के रूप में रजिस्टर है। अब मेरी आयु 18 वर्ष से अधिक है, इसलिए मैं अपने खाते को मेजर खाता में बदलना चाहता/चाहती हूं।
अतः आपसे निवेदन है की मेरे खाते को बड़े खाते में डालने का कृपा करें | ताकि मैं बैंक की सभी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ ले सकू | इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा/रहूँगी ।
धन्यवाद!
______ [आपका नाम]
खाता संख्या: _______ [आपका खाता नंबर]
मोबाईल नंबर: _______ [आपका मोबाइल नंबर]
हस्ताक्षर: ________ [आपका हस्ताक्षर]
तारीख: ______ [दिनांक]

बैंक अकाउंट लेन-देन लिमिट बढ़ाने के लिए एप्लीकेशन | Bank account limit Increase Application
कई बार ऐसा होता है कि आपका बैंक खाता तो है लेकिन उसमें बैंक द्वारा तय की गई एक सीमा से ज़्यादा पैसों का लेन-देन नहीं हो पाता यानि न ही ज़्यादा पैसे निकाल सकते हैंऔर न ट्रांसफर कर सकते हैं। यह लिमिट बैंक की तरफ से लगाई जाती है और अलग-अलग खातों के लिए अलग-अलग होती है।
अब कारण कुछ भी हो सकता है जैसे किसी को पैसे भेजने हो, कोई बड़ा पेमेंट करना हो, या फिर घर में शादी या कुछ भी ऐसी परिस्थिति जब आपको एक साथ ज़्यादा पैसों की ज़रूरत है। ऐसे में बार-बार बैंक जाकर छोटे-छोटे ट्रांज़ैक्शन करना न तो आसान होता है और न ही व्यावहारिक।
इसी समस्या का हल है बैंक को एक आवेदन पत्र देना जिसमें आप अपनी ज़रूरत बताते हुए लेन-देन की लिमिट बढ़ाने की रीक्वेस्ट करते हैं। ज़्यादातर बैंक यह काम 3 से 7 कार्य दिवसों के अंदर कर देते हैं, बस आवेदन पत्र सही तरीके से लिखा होना चाहिए। तो अगर आप भी अपने बैंक खाते की लेन-देन लिमिट बढ़वाना चाहते हैं तो नीचे दिया गया format देखें और अपनी जानकारी भरकर सीधे use करें :
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी,
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,
बिहार शाखा
विषय: माइनर खाता को मेजर खाता में बदलने हेतु आवेदन पत्र
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं चंदन कुमार, आपके बैंक में खाता संख्या 234567XXXXXX का धारक हूं। मेरा खाता वर्तमान में माइनर खाता के रूप में रजिस्टर है। अब मेरी आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है, और मुझे अपने बैंक खाते में अधिक लेन-देन की जरूरत पड़ती है।
अतः आपसे निवेदन है कि मेरे खाते में लगी लेन-देन की सीमा को हटाकर इसे बड़े खाते में बदलने की कृपा करें, ताकि मैं बैंक की सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकूं। इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा।
धन्यवाद!
चंदन कुमार
खाता संख्या: 234567XXXXX
मोबाईल नंबर: 98765XXXX
हस्ताक्षर: चंदन कुमार
तारीख: 28/03/2026

माइनर बैंक अकाउंट को मेजर में बदलने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी,
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,
शाखा – मुंबई सेंट्रल
विषय: छोटे खाते को बड़े खाते में बदलने हेतु आवेदन पत्र
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं दीपक वर्मा, आपके बैंक में खाता संख्या 456785XXXXX का धारक हूं। मेरा खाता वर्तमान में माइनर खाता के रूप में है। जब मेरी आयु 18 वर्ष से काम थी तब मैंने ये खाता खुलवाया था| अब मेरी आयु 18 वर्ष से अधिक है, और मैं अपने खाते को बड़ा (मेजर) करवाना चाहता हूं।
अतः आपसे निवेदन है कि मेरे खाते को बड़े खाते में बदलने की कृपा करें। ताकि में बैंक की सभी सेवाओं का लाभ ले सकूँ | इसके लिए में आपका सदा आभारी रहूँगा |
धन्यवाद!
दीपक वर्मा
खाता संख्या: 456785XXXXX
मोबाइल नंबर: 78955XXXXX
हस्ताक्षर: दीपक वर्मा
तारीख: 28/03/2026
माइनर खाते को मेजर खाते में बदलने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
माइनर खाते को मेजर खाते में बदलने के लिए कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ती है जो इस प्रकार से है:
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- अगर पेन कार्ड नहीं है तो आप फॉर्म 60 का इस्तेमाल कर सकते हो
- आवेदन पत्र के साथ आधार-कार्ड और पेन कार्ड की फोटो कॉपी को आपको अटैच करके जमा कर देना है | इस बात का ध्यान रखें की फोटो कॉपी की तो जरूरत पड़ेगी ही लेकिन साथ में अपना ओरिजनल आधार-कार्ड , पेन कार्ड भी ले जाएँ कई बार बैंक वाले दिखाने के लिए भी बोलते हैं |
इसे भी पढे :
- स्टेट बैंक में आवेदन पत्र कैसे लिखें
- बैंक खाता का पता बदलने के लिए आवेदन पत्र
- बैंक स्टेटमेंट एप्लीकेशन कैसे लिखें
- बैंक खाता बंद करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
- बैंक अकाउंट ट्रांसफर एप्लीकेशन कैसे लिखें
- बैंक में मोबाईल नंबर बदलने या जोड़ने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
छोटे खाते को बड़े खाता में बदलने की जरुरत क्यों पड़ती है ?
- कानूनी रूप से : माइनर खाता केवल 18 साल से कम उम्र के लिए होता है।18 साल की उम्र के बाद, खाता धारक को अपना खाता खुद इसका उपयोग सही रूप से करने का अधिकार मिल जाता है।
- स्वतंत्र खाता न होना :-माइनर खाते में माता-पिता का नियंत्रण होता है। मेजर खाता बनने के बाद, आप अपने पैसे और बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल बिना किसी की अनुमति के कर सकते हैं।
- पूरी सेवाएं न मिलना: माइनर खाते में कई सीमाएं होती हैं, जैसे क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, या लोन की सुविधा नहीं मिलती और पैसा निकालने या किसी को भेजने में भी लिमिट रहता है |
- बालिक खाता बनने के बाद, आपको बैंकिंग से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध हो जाती हैं। और 18 साल के बाद बैंकिंग लेन-देन और टैक्स से संबंधित कामों के लिए पैन-कार्ड जरूरी होता है। इसलिए खाता अपडेट करना आवश्यक है।
- अधिकार और जिम्मेदारी: 18 साल की उम्र के बाद आप बालिक बन जाते हैं और अपने खाते के लिए पूरी जिम्मेदारी ले सकते हैं। यह बैंक की प्रक्रिया का हिस्सा होता है।
माइनर से मेजर अकाउंट सवाल और जवाब (FAQs)
माइनर अकाउंट वह बैंक खाता होता है जो 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए खोला जाता है। इस खाते में कुछ सीमा लगाई जाती है जैसे : महीने में कुछ लिमिट तक ही लेन-देन इसके बाद आप पैसा नहीं निकाल पाते, बैंक की सभी सेवाओं का न मिलना आदि |
मेजर अकाउंट एक जनरल बैंक खाता होता है, जो 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए होता है। इसमें लेन-देन की कोई सीमा नहीं होती और बैंक की सभी सेवाएं भी मिलती है जैसे चैकबुक, महीने में अपने जरूरत के हिसाब से लेन-देन, आदि ।
जब खाताधारक की आयु 18 साल से अधिक हो जाती है, तब उसका माइनर खाता मेजर खाता में बदला जा सकता है। जिसे खाताधारक एक एप्लीकेशन लिख कर करवा सकते हैं |
माइनर से मेजर अकाउंट में बदलाव के लिए आपको आधार-कार्ड और पैन-कार्ड की फोटो कॉपी एप्लीकेशन के साथ अटैच करना होता है |
आपको अपने बैंक ब्रांच में जाकर बैंक मैनेजर को एक आवेदन पत्र लिखकर जमा करना होता है आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ |
हां, जब अकाउंट माइनर से मेजर में बदला जाता है तब माइनर अकाउंट की जमा राशि मेजर अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है।