Bank Statement Application Format Hindi : क्या आपको भी पिछले महीने का बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाना है या 3 से 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट निकलवाना है | कई बार एसी स्थिती आ जाती है जब हमें बैंक स्टेटमेंट निकलवाने की जरुत पड़ती है जैसे – यदि हम लोन लेने के लिए जाते हैं तो वहाँ पर हमें बैंक स्टेटमेंट मांगा जाता है जहां जॉब करने जाते हैं तो सेलरी स्लीप के तौर पर 3 से 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट मांगा जाता है एसे कई जगह है जहाँ पर बैंक स्टेटमेंट की जरूरत पड़ती है|
तो ऐसे में आप एप्लीकेशन के माध्यम से बैंक मैनेजर को बैंक स्टेटमेंट के लिए एप्लीकेशन लिख कर जीतने भी दिन या महीने का बैंक स्टेटमेंट चाहते हैं प्राप्त कर सकते हैं |
आज हम जानेंगे बैंक मैनेजर को बैंक खाता का एप्लीकेशन लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना है | हमें बैंक स्टेटमेंट की जरूरत कब–कब और क्यों पड़ती है और मानक मैनेजर को बैंक स्टेटमेंट के लिए एप्लीकेशन लिखने का सही तरीका क्या है पूरी जानकारी |
बैंक स्टेटमेंट एप्लीकेशन लिखते समय ध्यान रखें
कुछ बाते हैं जो आपको ध्यान रखने हैं बैंक एप्लीकेशन लिखते समय आपको ध्यान रखना है जैसे
- आपको कितने से कितने समय तक का बैंक स्टेटमेंट चाहिए वो आपको तारिख आपको लिखना होगा | जैसे: 01/ 10 / 2025 से 01 /04 /2026 तक
- अगर आपको बैंक स्टेटमेंट का pdf अपने जी-मेल में मगवाना है तो उस जी-मेल आईडि को आपको वहाँ लिखना पड़ेगा
- जब भी बैंक स्टेटमेंट के लिए आप एप्लीकेशन लिखें इस बात का ध्यान रखना है की काले या नीले पेन से ही लिखें किसी भी दूसरे रंग बिरंगे पेन का इस्तेमाल न करें |
इसे भी पढें >> बैंक एप्लीकेशन लिखना सीखें 2026

————————————————————-
बैंक स्टेटमेंट एप्लीकेशन फॉर्मैट हिन्दी में
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी,
[बैंक का नाम]
[बैंक की शाखा का नाम और पता]
विषय: बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र।
आदरणीय महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं ______(आपका नाम) आपके बैंक का खाताधारक हूं। मेरा खाता संख्या ________(आपका खाता नंबर) है। मुझे ______(कारण, जैसे वीज़ा, लोन, या आयकर रिटर्न) के लिए _________(यहाँ आपको समय अवधि लिखनी है , जैसे पिछले 3 महीने, 6 महीने (अगस्त 2025 से जनवरी 2026) , या 01/08/2025 से 31/01/2026 तक ) का बैंक स्टेटमेंट चाहिए।
अतः आपसे निवेदन है की मुझे यह स्टेटमेंट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की कृपा करें | आपकी सहायता और समर्थन के लिए मैं आपका आभारी रहूंगा/रहूँगी।
धन्यवाद।
[आपका नाम]
मोबाइल नंबर: [आपका मोबाइल नंबर]
ईमेल आईडी: [आपका ईमेल आईडी]
हस्ताक्षर : [ आपका साइन जो भी आप बैंक में करते हैं]
__________________________________________
स्टेट बैंक स्टेटमेंट एप्लीकेशन कैसे लिखें | SBI Bank Statement Application
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी,
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
लाजपत नगर, नई दिल्ली – 110024
विषय: बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र।
आदरणीय महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं सत्यम राजपूत आपके बैंक का एक नियमित खाताधारक हूं। मेरा खाता संख्या 200XXXXXXX है। मुझे आयकर रिटर्न फाइलिंग के लिए मेरे खाते का पिछले 6 महीने (सितंबर 2025 से मार्च 2026) का बैंक स्टेटमेंट चाहिए। अतः आपसे निवेदन है की मुझे यह स्टेटमेंट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की कृपा करें |
आपकी सहायता और समर्थन के लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।
धन्यवाद।
सत्यम राजपूत
मोबाइल नंबर: 6209XXXXXX
ईमेल आईडी: satiyxxxxxxx@gmail.com
हस्ताक्षर : सत्यम राजपूत
__________________________________________
बैंक स्टेटमेंट की जरूरत कब पड़ती है?
- पैसे ट्रांसफर : कई बार आपके पैसे मिस्टेक से कहीं ट्रांसफर हो जाते हैं तो ऐसी परिस्थिति में भी हमें बैंक स्टेटमेंट की जरूरत पड़ जाती है
- लेन-देन विफल : कई बार हम एटीएम से पैसे निकाल रहे होते हैं या ऑनलाइन पैसे का लेन-देन करते समय पैसा अटक जाता है और पैसा निकालने का मैसेज आ जाता है तो ऐसे मे बैंक आपसे बैंक स्टेटमेंट माँगता हैं जिसमें किस एटीएम से आप पैसे निकाल रहे थे क्रेडिट हुए की नहीं आदि जानकारी होती है|
- लोन आवेदन: जब बैंक से लोन लेना हो, तो वो हमारी आमदनी और खर्चे देखने के लिए बैंक स्टेटमेंट मांगते हैं। अगर आप कमाते हैं तभी तो आपको बैंक लोन देंगे |
- वीज़ा बनवाना: अगर आप विदेश घूमने या पढ़ाई के लिए वीज़ा बनवाना चाहते हैं तो उस समय बैंक स्टेटमेंट की जरूरत पड़ती है।
- बिजनेस में : अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपको भी बैंक स्टेटमेंट की जरूरत जरूर पड़ती होगी | ये बिजनेस के पैसे के लेन-देन को ट्रैक करने के लिए भी काम आता है। की कितना पैसा किसको दिया और कितना आया |
- इनकम टैक्स भरने के लिए : जब आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं यानि ITR भरते हैं , तो वहाँ भी बैंक स्टेटमेंट की जरूरत पड़ती है इसी से आय और खर्चे का हिसाब लगाया जाता है।
कारण कोई भी हो आप इस एप्लीकेशन के माध्यम से बैंक स्टेटमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं जिससे आपको आसानी से स्टेटमेंट प्राप्त हो जाता है-
बैंक स्टेटमेंट आपके खाते में किए गए ट्रांजेक्शन यानि लेन-देन की एक विस्तृत सूची है। इसमें पैसा जमा, निकासी, ब्याज, शुल्क आदि का रिकॉर्ड या जानकारी होती है।
6 महीने के बैंक स्टेटमेंट के लिए एप्लीकेशन लिखने के लिए आपको जिस दिन और महिना से जिस भी दिन और महिना तक का स्टेटमेंट चाहिए लिखना होगा जैसे : सितम्बर 2025 से मार्च 2026 तक
बैंक स्टेटमेंट की आवश्यकता आयकर रिटर्न फाइलिंग, लोन आवेदन, आय प्रमाण पत्र आदि में जरूरत पड़ती है |
बैंक स्टेटमेंट आवेदन पत्र में आपका नाम, खाता संख्या, स्टेटमेंट की अवधि (जैसे पिछले 3 महीने या 6 महीने यानि कितने दिन या महीने का चाहिए ), मोबाइल नंबर, आवेदन का कारण आदि जानकारी देनी होती है |
अगर आप अपने बैंक शाखा में जाकर स्टेटमेंट के लिए आवेदन करते हैं तो आपको उसी दिन ही स्टेटमेंट आपको मिल जाता है बैंक वाले आपको प्रिंट निकालके आपको दे देते हैं|
1. पैसा लेन-देन की तारीख राशि (जमा और निकासी)
2. उपलब्ध शेष राशि ( यानि कितना पैसा अभी अकाउंट मे है )
3. खाते से संबंधित अन्य शुल्क आदि
6month ka chahiye tha thank you