बैंक में कोई भी काम करवाना हो जैसे Statement, Mobile number change/Update, Address Change/update या account transfer या कोई भी काम क्यों न हो एक सही Application लिखना जरूरी है। गलत format दिया तो बैंक एप्लीकेशन वापस कर देता है और फिर आपका पूरा दिन बर्बाद जाता है। अगर आपके बैंक खाते में कोई गलती हो गई है या आपको कुछ बदलवाना है, तो इसके लिए आपको बैंक मैनेजर को अपनी समस्या बताते हुए ये एप्लीकेशन लिखना पड़ता है। इस post में आगे 8 ready-made application formats मिलेंगे जो आप सीधे copy करके और अपने हिसाब से बदलाव करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
वैसे तो ऑनलाइन बैंकिंग के ज़रिए आप घर बैठे भी कुछ चीजें ठीक कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर काम करवाना है, तो एप्लीकेशन ही एकमात्र तरीका है। बैंक में एप्लीकेशन लिखने का एक सही तरीका होता है, और अगर आप उस फॉर्मेट को फॉलो करते हैं तो आपका काम जल्दी हो सकता है।
इस पोस्ट में हम आपको ऐसे आसान एप्लीकेशन फॉर्मेट देंगे, जो हर बैंक में काम आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं बैंक मैनेजर को एप्लीकेशन लिखने का सही तरीका!
इसे भी पढें : स्टेट बैंक में एप्लीकेशन कैसे लिखें

बैंक स्टेटमेंट के लिए आवेदन पत्र (Bank Statement Application in Hindi)
कई बार ऐसी परिस्थिति आ जाती है जब हमें बैंक स्टेटमेंट की जरूरत पड़ती है जैसे लोन लेते समय, वीज़ा अप्लाई करते समय, इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय, या फिर किसी सरकारी काम के लिए। ऐसे में आप अपने बैंक स्टेटमेंट के लिए आवेदन पत्र लिखकर जितने भी महीने का स्टेटमेंट चाहते हैं जैसे- 3 महीने, 6 महीने, या 1 साल का निकलवा सकते हैं।
बैंक स्टेटमेंट लेने के लिए आपको बैंक ब्रांच में जाकर शाखा प्रबंधक को एक आवेदन पत्र देना होता है। आवेदन पत्र में आपका नाम, खाता संख्या, और किस अवधि का स्टेटमेंट चाहिए यह साफ-साफ लिखना जरूरी होता है। सही तरीके से लिखा गया आवेदन पत्र देने पर बैंक आमतौर पर उसी दिन या 1-2 दिन के अंदर स्टेटमेंट दे देते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन पत्र के साथ अपनी Passbook और आधार/पेन कार्ड साथ लेकर जरुर जाएं ताकि आपको कोई भी दिक्कत न हो। अब चलिए जानते है बैंक स्टेटमेंट के लिए Application Format जो कुछ इस प्रकार है :
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
नेहरू प्लेस, नई दिल्ली – 110019
विषय: बैंक स्टेटमेंट जारी करने हेतु आवेदन पत्र ।
आदरणीय महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम राहुल कुमार है | मैं आपके बैंक का एक नियमित खाताधारक हूं। मेरा खाता संख्या 20098XXXXXX है। मुझे मेरे खाते का बैंक स्टेटमेंट की आवश्यकता है।
आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया 1 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि का बैंक स्टेटमेंट प्रदान करने की कृपा करें। आपकी सहायता के लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।
धन्यवाद।
राहुल कुमार
मोबाइल नंबर: 9795XXXXXX
ईमेल आईडी: RahulXXXXX@gmail.com
खाता संख्या : 20098XXXXXX
हस्ताक्षर : Rahul
इसे भी पढ़े >> Bank Statement Application format in Hindi
मोबाईल नंबर बदलने के लिए आवेदन पत्र (Mobile number change application)
जब भी हम बैंक खाता खुलवाते हैं तब बैंक में हमें अपना मोबाइल नंबर देना पड़ता है जो बैंक में रजिस्टर हो जाता है। यही नंबर बैंक से जुड़ी हर जरूरी जानकारी के लिए काम आता है जैसे कि जब भी आपके खाते में पैसे आते हैं या जाते हैं तो उसका मैसेज इसी नंबर पर आता है, ATM से पैसे निकालने पर OTP इसी नंबर पर आता है, और ऑनलाइन पेमेंट करते समय भी इसी नंबर की जरूरत पड़ती है। यहाँ तक कि Net Banking और UPI जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए भी बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर का एक्टिव होना बहुत जरूरी है।
लेकिन समय के साथ कई बार ऐसी परिस्थिति आ जाती है जब वो नंबर बंद हो जाता है, खो जाता है, या किसी अन्य कारण से उसे बदलवाने की जरूरत पड़ती है। जैसे कि नया SIM लेने पर, नंबर पोर्ट करने पर, या पुराना नंबर किसी और को दे देने पर। ऐसे में अगर बैंक में पुराना नंबर रजिस्टर रहा तो आपको OTP नहीं मिलेगा, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन रुक जाएगी और बैंक के जरूरी अलर्ट भी नहीं आएंगे जिससे आपको काफी परेशानी हो सकती है।
ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। आप बैंक मैनेजर को मोबाइल नंबर बदलने के लिए एक सरल आवेदन पत्र लिखकर अपना नया मोबाइल नंबर बैंक में जुड़वा सकते हैं या रजिस्टर करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया बिल्कुल आसान है और आवेदन देने के 2 से 3 कार्य दिवसों के अंदर आपका नया नंबर बैंक में अपडेट हो जाता है | हालाकि ये बैंक के कर्मचारी और सर्विस पर भी निर्भर करता है की वो कितना जल्दी करते हैं। चाहे आपका खाता SBI में हो, PNB में हो, Bank of Baroda में हो या किसी भी अन्य बैंक में, यह फॉर्मेट सभी बैंकों के लिए एक समान काम करता है, बस बैंक का नाम और ब्रांच बदलनी होती है। जिसका फॉर्मेट कुछ इस प्रकार से है:
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी
पंजाब नैशनल बैंक
लाजपत नगर, नई दिल्ली – 110024
विषय: बैंक खाता मे मोबाइल नंबर बदलने हेतु आवेदन पत्र।
आदरणीय महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम राज शर्मा है | मैं आपके बैंक का एक नियमित खाताधारक हूं। मेरा खाता संख्या 20098XXXXXX है। वर्तमान में मेरे खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर 9795XXXXXX है, जिसे मैं बदलवाना चाहता हूं।
आपसे अनुरोध है कि मेरे खाते से जुड़े मोबाइल नंबर को बदलकर 9876XXXXXX (नया नंबर) अपडेट करने की कृपा करें।
आपकी सहायता के लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।
धन्यवाद।
राज शर्मा
मोबाइल नंबर: 9795XXXXXX
ईमेल आईडी: rajshxxxxxx@gmail.com
खाता संख्या : 20098XXXXXX
हस्ताक्षर : राज शर्मा
इसे भी पढें >> Bank mobile number change Application format in Hindi
पता बदलने के लिए आवेदन पत्र ( Address Change Application in hindi)
क्या आप भी पहले कहीं और रहते थे और अब कहीं और रह रहे हैं? या फिर आपने हाल ही में अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया है और उसमें नया पता दर्ज हो गया है और अब आप चाहते हैं कि बैंक में भी वही नया पता हो? ऐसा होना बहुत आम बात है, खासकर तब जब नौकरी, पढ़ाई या परिवार के किसी कारण से शहर बदलना पड़ता है।
अगर आप रहते कहीं और है और बैंक में पुराना पता है तो ऐसे में कई बार दिक्कत होती है जैसे ATM कार्ड, चेकबुक या बैंक की कोई जरूरी चिट्ठी पुराने पते पर चली जाती है और आप तक पहुँचती ही नहीं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके बैंक में पता अपडेट करवा लेना चाहिए।
अच्छी बात यह है कि इसके लिए कोई बड़ा झंझट नहीं है बस बैंक मैनेजर को एक सीधा सा आवेदन पत्र लिखना होता है और साथ में नए पते का प्रमाण देना होता है। ध्यान रखें कि जो भी नया पता आप बैंक में दर्ज करवाना चाहते हैं, उसी पते का प्रूफ जैसे आधार कार्ड, बिजली का बिल या राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ जरूर लगाएं, बिना प्रूफ के बैंक पता नहीं बदलता।
अपने बैंक खाते का पता बदलने के लिए आवेदन पत्र कुछ इस प्रकार से लिखना है :
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी
बैंक ऑफ इंडिया
नेहरू प्लेस, नई दिल्ली – 110019
विषय: बैंक खाता में पता बदलने हेतु आवेदन।
आदरणीय महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम दिव्या वर्मा है| मैं आपके बैंक का एक नियमित खाताधारक हूं। मेरा खाता संख्या 20098XXXXXX है। वर्तमान में मेरे खाते में दर्ज पता D-14X, कालकाजी, नई दिल्ली – 110019 है। अब मैंने अपना निवास स्थान बदल लिया है।
आपसे अनुरोध है कि मेरे खाते से संबंधित पता को निम्नलिखित पते पर अपडेट किया जाए: H-4X6, लाजपत नगर, नई दिल्ली – 110024
मैंने इस पत्र के साथ नया पता प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड/पते का बिजली बिल) संलग्न किया है। कृपया इसे जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। अगर इस प्रक्रिया के लिए किसी अन्य दस्तावेज़ या जानकारी की आवश्यकता हो, तो कृपया मुझे सूचित करें।
आपकी सहायता के लिए मैं आपका आभारी रहूँगी।
धन्यवाद।
दिव्या वर्मा
मोबाइल नंबर: 8795XXXXXX
ईमेल आईडी: divyavexxxxxx@gmail.com
खाता संख्या : 200798XXXXXX
हस्ताक्षर : दिव्या वर्मा
इसे भी पढें >> Bank Address change Application format in Hindi
बैंक खाता बड़ा करने के लिए आवेदन पत्र (minor to major application in Hindi )
स्कूल के दिनों में अक्सर हम बैंक खाता खुलवाते हैं जो सिर्फ लेन-देन के लिए इस्तेमाल में आता है क्योंकि यह एक माइनर अकाउंट यानि छोटा खाता होता है। इस खाते में ज़्यादातर सेवाएं बंद होती हैं जैसे कि Net Banking, Cheque Book, Overdraft और एक तय लिमिट से ज़्यादा पैसे निकालना या किसी को भेजना, यह सब माइनर खाते में संभव नहीं होता।
माइनर खाता वह खाता होता है जो 18 साल से कम उम्र में खुलवाया जाता है। स्कूल के समय जब स्कोलरशिप या सरकारी सब्सिडी खाते में आती है तब यही खाता काम आता है। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है और ज़रूरतें बढ़ती हैं, यह खाता कम पड़ने लगता है।
अगर आप भी अपने बैंक खाते की सभी सेवाओं का पूरा लाभ लेना चाहते हैं जैसे बिना किसी लिमिट के पैसे निकालना, Online Transaction करना, Cheque Book लेना या Net Banking चालू करवाना तो आपको अपने खाते को माइनर से मेजर में बदलवाना ज़रूरी है।
कारण कुछ भी हो, अगर आप अब अपना खाता मेजर करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बैंक मैनेजर को एक आवेदन पत्र लिखना होता है। यह प्रक्रिया बिल्कुल आसान है और हम आपको वही आवेदन पत्र का सही Format बताएंगे जिसे आप Copy करके सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि यह आवेदन पत्र कैसे लिखें।
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
नेहरू प्लेस, नई दिल्ली – 110019
विषय: माइनर खाते को मेजर खाते में बदलने हेतु आवेदन पत्र।
आदरणीय महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं विवान ठाकुर, खाता संख्या 2098XXXXXXX, आपके बैंक का एक खाताधारक हूँ। महोदय, जब मैं छोटा था, तब मेरा खाता स्कूल के द्वारा खोला गया था। उस समय मेरे खाते में मुझे केवल सीमित बैंकिंग सुविधाएँ दी गई थीं, जो आज भी जारी हैं।
अब मैं 18 वर्ष से अधिक आयु का हो चुका हूँ और मेरा जन्मतिथि 10 जनवरी 2006 है। मैं चाहता हूँ कि बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकूँ।
इसलिए, मैं इस आवेदन पत्र के माध्यम से निवेदन करता हूँ कि कृपया मेरे माइनर खाते को मेजर खाते में बदलने की कृपा करें। मैंने इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज़ संलग्न कर दिए हैं |
आपकी कृपा के लिए मैं सदा आभारी रहूँगा। इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
विवान ठाकुर
मोबाइल नंबर: 9695XXXXXX
ईमेल आईडी: vivanthxxxxxx@gmail.com
खाता संख्या : 2098XXXXXX
हस्ताक्षर : विवान ठाकुर
इसे भी पढ़ें >> Minor to Major Account Application format in Hindi
खाता ट्रांसफर के लिए आवेदन पत्र ( Bank Account Transfer Application)
कई बार ऐसा होता है कि नौकरी कहीं और लग जाती है, या फिर किसी दूसरे राज्य या शहर में शिफ्ट हो जाते हैं या घर बनवा लिया, किराए पर कमरा ले लिया, या बस परिवार के साथ रहने चले गए। कारण कुछ भी हो सकता है, लेकिन एक समस्या जो हर किसी के सामने आती है वो है बैंक खाता ट्रान्सफर की।
जब आप किसी नई जगह शिफ्ट होते हैं तो बार-बार पुरानी ब्रांच जाना न तो संभव होता है और न ही समझदारी। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपना बैंक खाता अपने नए पते के पास वाली ब्रांच में ट्रांसफर करवा लिया जाए। इससे आपके सभी काम चाहे पैसे जमा करने हों, निकालने हों, या कोई दस्तावेज़ लेना हो, आसानी से नज़दीकी ब्रांच से हो जाते हैं।
खाता ट्रांसफर करवाने के लिए आपको बैंक मैनेजर को एक आवेदन पत्र लिखना होता है जिसमें आप अपनी पुरानी ब्रांच का नाम, नई ब्रांच का नाम, और खाता नंबर देते हैं। यह प्रक्रिया बिल्कुल सरल है और ज़्यादातर बैंकों में 7 से 10 कार्य दिवसों के अंदर खाता ट्रांसफर हो जाता है।
तो अगर आप भी अपना खाता नई ब्रांच में ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो नीचे दिया गया आवेदन पत्र का format देखें और उसे अपने हिसाब से जानकारी भरकर सीधे use करें :
सेवा में,
शाखा प्रबंधक जी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
नेहरू प्लेस, नई दिल्ली – 110019
विषय: खाता ट्रांसफर के लिए आवेदन पत्र।
आदरणीय महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं मोहित कुमार आपके बैंक का खाताधारक हूं और मेरा खाता संख्या 20098XXXXXX है, जो वर्तमान में नेहरू प्लेस शाखा में खोला गया है। अब मैंने अपना निवास स्थान बदल लिया है और मुझे अपने खाता का ट्रांसफर ओखला फेज – 2 , नई दिल्ली में करवाना है।
आपसे निवेदन है कि कृपया मेरे खाते को ओखला फेज – 2 , नई दिल्ली 1100XX में स्थानांतरित करने की कृपा करें ताकि मैं वहां की सुविधाओं का लाभ उठा सकूं।
इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने की कृपा करें। आपकी सहायता के लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।
धन्यवाद।
मोहित कुमार
मोबाइल नंबर: 9705XXXXXX
ईमेल आईडी: mohitkxxxxxx@gmail.com
खाता संख्या : 20098XXXXXX
हस्ताक्षर : मोहित कुमार
इसे भी पढ़ें >> Bank Account Transfer Application format in Hindi
उम्मीद करता हूँ दोस्तों आपको समझ में या गया होगा की बैंक एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं चाहे वो बैंक स्टेटमेंट, खाता ट्रांसफर, मोबाईल नंबर चेंज, अड्रेस चेंज करवाना हो या अकाउंट को छोटा से बड़ा करवाना हो | अगर आपने ApplicationFormat.in से आवेदन पत्र यानि एप्लीकेशन लिखना सिख लिया फिर आप किसी भी प्रकार का बैंक एप्लीकेशन को आसानी से लिख पाएंगे|
बैंक एप्लीकेशन के साथ पेन कार्ड, आधार कार्ड की फोटो की जरूरत पड़ती है ( इसके अतिरिक्त भी दस्तावेज लग सकते हैं वो इस पर निर्भर करता है की आप किस चीज के लिए बैंक एप्लीकेशन लिख रहें हैं |
बैंक एप्लीकेशन की जरूरत तब पड़ती है जब आप बैंक की सेवा लेना चाहते हैं जैसे बैंक स्टेटमेंट या कुछ अपने डाटा में बदलाव चाहते हैं जैसे नाम चेंज, अड्रेस चेंज, मोबाईल नंबर चेंज, केवाईसी आदि |
आवेदन पत्र हिंदी, अंग्रेजी, या बैंक द्वारा मान्य किसी अन्य स्थानीय भाषा में लिखा जा सकता है।
पते का प्रमाण/आधार कार्ड, पैन कार्ड और आवेदन पत्र खाता ट्रांसफर के लिए आवश्यक होते हैं।
चेक बुक के लिए आवेदन पत्र में आपको अपनी खाता संख्या, शाखा का नाम, और चेक बुक की संख्या (जैसे 25, 50 या 100 पन्ने) का उल्लेख करना चाहिए।
Nice post